सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर अली खान अक्सर चर्चा में छाए रहते हैं। दरअसल, नन्हे तैमूर लोगों के सबसे पसंदीदा बच्चों में से एक हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर तैमूर अली खान के नाम के कई ढेरों फैन पेज भी बने हुए हैं, जिन पर आए दिन उनकी नई तस्वीरें और वीडियो साझा किये जाते हैं। शनिवार की सुबह करीना कपूर अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ स्पॉट की गई। जिसके बाद से उनका ये नया वीडियो आग की तरह फैल रहा है।
पैपराजी को देख ऐसा था तैमूर का रिएक्शन
दरअसल, शनिवार की सुबह जब पैपराजी करीना, तैमूर और जहांगीर की तस्वीर कैप्चर करने के लिए उनके पीछे दौड़े तब तैमूर अली खान ने पैपराजी को तस्वीरें खींचने से मना करता और उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में तैमूर पैपराजी से कह रहे हैं- बंद करो। बस करो। वैसे, तैमूर को पैपराजी पर इस तरह चिल्लाता हुआ देख करीना ने उन्हें चुप कराने और डांटने की बजाए अपने पास बुला लिया।
वहीं सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ट्रोल्स ने इस वीडियो पर जमकर करीना और तैमूर को घेरा है। एक यूजर ने लिखा घर के संस्कार हैं। एक ने लिखा, ये क्या लैंग्वेज है। एक शख्स ने लिखा कि मां-बाप ही इतने संस्कारी हैं ना। एक अन्य ने लिखा, ये नवाब तो झोपड़ पट्टी का निकला। इसी तरह से कई लोगों ने ढेरों कमेंट कर तैमूर के बर्ताव पर उन्हें और करीना को ट्रोल किया है।
जहांगीर ने चलाई BMW टॉय कार
वहीं इसी वीडियो में करीना और तैमूर के अलावा जहांगीर अली खान को BMW टॉय कार चलाते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है जेह गाड़ी में बैठकर एन्जॉय करता दिख रहा है और बेबी सिटर उसे गाइड कर रहे हैं। बताते चले इस वीडियो को मशहूर बॉलीवुड सेलेब्रटीज फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो पर अब तक बेहिसाब लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं।