तैमूर अली खान की छोटी बहन राहा कपूर ने अपने भाई के बर्थडे को बनाया स्पेशल,भेजा ये खास तोहफा! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तैमूर अली खान की छोटी बहन राहा कपूर ने अपने भाई के बर्थडे को बनाया स्पेशल,भेजा ये खास तोहफा!

बॉलीवुड के क्यूटेस्ट स्टार किड में से एक कहे जाने वाले तैमूर अली खान ने हाल ही में

बॉलीवुड के क्यूटेस्ट स्टार किड में से एक कहे जाने वाले तैमूर अली खान  ने हाल ही में अपना छठा जन्मदिन सेलिब्रेट किया।  जिसके लिए उनकी मां ने ‘स्टार वॉर’ थीम्ड एक बर्थडे पार्टी भी रखी। अब तैमूर के बर्थडे को लेकर एक इन्साइड सोर्स से पता चला है कि तैमूर भैया के बर्थडे को उनकी छोटी बहन,राहा कपूर ने और भी स्पेशल बना दिया हैं। जब उन्होंने अपने भाई को ये प्यारा सा बर्थडे प्रेजेंट दिया। 
दरससल एक करीबी सूत्र ने इस बात का खुलासा किया हैं की तैमूर के बर्थडे पर उनकी बहन राहा कपूर ने एक खास तोहफा अपने भाई के लिए भेजा था। जाहिर-सी बात है, तैमूर का यह गिफ्ट राहा की तरफ से, उनकी मां आलिया भट्ट ने भेजा है। एक इन्साइड सोर्स ने बताया है कि तैमूर को राहा ने कई सारे गिफ्ट भेजे हैं जिनसे वो काफी खुश हैं। कहा जा रहा है कि मामी आलिया भट्ट ने राहा की तरफ से तैमूर को मार्वल सुपरहीरोज के कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स भेजे हैं।  
1671522017 316584578 678808860346371 1668045663650170405 n
इन गिफ्ट्स को पाकर तैमूर बहुत खुश हुए हैं क्योंकि वो भी मार्वल सुपरहीरोज के बहुत बड़े फैन हैं। वही रिपोर्ट की माने तो खबरे ऐसी भी सामने आई थी की राहा के जन्म लेने पर तैमूर काफी खुश हुए थे। और तैमूर ने अपनी छोटी बहन राहा से मिलने की इच्छा भी जताई थी। हालांकि अभी तक राहा और तैमूर एक दूसरे से नहीं मिले हैं। वही आलिया और रणबीर की प्रिंसेस को अभी तक किसी ने नहीं देखा हैं। 
Photos Of The Star Wars Birthday Party Saif Ali Khan Kareena Kapoor Threw  For Son Taimur
हाल ही में उड़ती-उड़ती खबरे ऐसी भी सामने आई थी की राहा से मिलने के लिए जल्द ही कपूर खानदान में एक गेट टुगेदर रखा जा सकता हैं। हालांकि इस खबर पर अभी तक कपूर खानदान के किसी भी सदस्य की तरफ से कोई भी कन्फर्मेशन नहीं मिली हैं। 
1671522037 310506443 3268660963376065 8281318918846338170 n
वही घरवालों के साथ-साथ आलिया और रणबीर के फैंस भी राहा की एक झलक पाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। हालांकि एक्टर-एक्ट्रेस कब अपनी बेटी की झलक दिखाते है ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।