बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान के नवाबज़ादे तैमूर अली खान बहुत ही कम उम्र से ही सोशल मीडिया पर स्टार बन चुके हैं। तैमुर को अक्सर करीना और सैफ के साथ स्पॉट किया जाता है। तो पैपराज़ी उन्हें तुरंत घेर लेते हैं और तैमुर की फोटोज़ अपने कैमरे में कैद कर लेते है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो जाती है। तैमुर की क्यूट हरकतें लोग काफी पसंद करते हैं। कईं बार उन्हें पैपराज़ी के साथ प्यार से बातचीत करते तो कभी नन्हें तैमुर को गुस्से में भी देखा गया है। जो उनके इस अंदाज़ को लोग खूब पसंद करते है। लेकिन तैमुर ने अब ऐसा काम किया है जिससे करीना और सैफ नन्हें शहज़ादे पर गर्व महसूस कर रहें हैं।
आपको बता दें, हाल ही में तैमूर अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने पेरेंट्स करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ दिखाई दे रहें हैं। बता दें, इस वीडियो में तैमूर अली खान ताइक्वांडो की कॉस्टयूम में नज़र आ रहे हैं। 5 साल के छोटे नवाब तैमूर अली खान एक चैम्पियन हैं, क्योंकि छोटी सी उम्र में तैमूर अली खान ने ताइक्वांडो में येलो बेल्ट जीती है।
दरअसल, ये वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर विरल भयानी ने शेयर की है, जिसमे तैमूर ताइक्वांडो में येलो बेल्ट लगाए दिखाई दे रहें हैं। साथ ही इस वीडियो में सैफ अली खान और करीना कपूर खान के चेहरे पर बेटे को येलो बेल्ट मिलने की खुशी साफ दिखाई दे रही है। वहीं तैमूर इस वीडियो में करीना कपूर खान और सैफ अली खान के साथ नन्हे तैमूर ताइक्वांडो करते हुए पोज दे रहें हैं।
इस वीडियो में सैफ और करीना के लुक की बात करें तो तैमूर ताइक्वांडो कॉस्टयूम में तो नज़र आए। तो वही सैफ का टी-शर्ट और जींस में कैजुअल लुक देखने को मिला। हालांकि ब्लू शर्ट और जींस के साथ पिंक डार्क लिपस्टिक लगाए हुए करीना कपूर ने अपने ग्लैमरस अंदाज से अपने फैंस का दिल जीत लिया। और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
तैमूर के इस वीडियो को देखकर करीना-सैफ और नन्हे तैमूर को चाहने वालों को भी बहुत गर्व महसूस हो रहा है। इस वीडियो पर लोग प्यार के साथ कॉमेंट करते नज़र आ रहें हैं। इस वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, “टिम-टिम सबसे ज्यादा स्मार्ट है।” तो वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, “ये लोग टाइगर श्रॉफ की तरह ही बेटे को ट्रेनिंग दे रहे हैं।” साथ ही बता दें कि करीना कपूर खान अपने बेटों तैमूर और जेह के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज़ पोस्ट करती रहतीं हैं। हाल ही में करीना कपूर ने मदर्स डे के खास मौके पर दोनों बेटों को साथ बीच पर मस्ती करते हुए एक बहुत ही खूबसूरत फोटो शेयर की थी। जो उनके फैंस को काफी पसंद आई थी।