तैमूर अली खान ने योगा मैट पर की ये शरारत, करीना बोली - योगा के बाद स्ट्रेचिंग या... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तैमूर अली खान ने योगा मैट पर की ये शरारत, करीना बोली – योगा के बाद स्ट्रेचिंग या…

करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान की एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसको देखने

सेलेब्स हो या आम नागरिक अपने बच्चों की बचपन की हरकतों को लोग पसंद करते हैं। उनका पहली बार चलना, बोलना, खाना इन सभी यादों को लोग तस्वीरों या वीडियो के रूप में सहेज लेते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान की कई यादों को अपने पास संभाल रखा है। बेटे की एक-एक हरकत को वह अपने फैंस के साथ भी शेयर करती हैं। हाल ही में एक तस्वीर बेबो ने शेयर की है, जिसमें तैमूर योगा मेट पर लेटे हैं और स्ट्रेचिंग करते दिखाई दे रहे हैं। 
1618053729 article l 202149912320045120000
इस फोटो में तैमूर कैजुअल्स, व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहने योग मैट पर लेटकर पोज देते नजर आ रहे हैं। करीना ने फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘योग के बाद स्ट्रेचिंग या नेप के बाद स्ट्रेचिंग….ये आपको कभी पता नहीं चलेगा।’ तैमूर की इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
 फोटो को इंस्टागाम पर शेयर किए हुए कुछ ही घंटे हुए हैं लेकिन अब तक इस फोटो को 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। तैमूर अली खान के फोटो पर कई बॉलीवुड अभिनेत्रीया कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। सैफ अली खान की बहन और तैमूर की बुआ सबा अली खान ने लिखा, ‘तुम्हें बहुत सारा प्यार, सुरक्षित रहो, मेरी जान।’ इसके साथ उन्होंने हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। वहीं, तैमूर की मौसी और करीना का कजिन रिद्धिमा ने भी हार्ट इमोजी शेयर कर प्यार जताया है। 
1618053744 969090 kareenakapoorkhan taimuralikhan yoga
आपको बता दें कि करीना ने हाल ही में सिजेरियन डिलीवरी के जरिए दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। करीना और सैफ ने डिसाइड किया है कि वह अपने छोटे बेटे को मीडिया से दूर रखेंगे। वह ना तो बच्चे का चेहरा मीडिया को दिखाएंगे और ना ही उनके सामने बेटे को लेकर आएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।