तारक मेहता का…शो से एक और बड़ा चेहरा लेने वाला है एग्जिट, इनके बिना शो चल पाना है मुश्किल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तारक मेहता का…शो से एक और बड़ा चेहरा लेने वाला है एग्जिट, इनके बिना शो चल पाना है मुश्किल

टीवी पर सालो से लोगो को गुदगुदाने वाला शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ देश के घर घर

टीवी पर सालो से लोगो को गुदगुदाने वाला शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ देश के घर घर की पसंद है।  शो का एक एक किरदार अपने आप में एक नमूना है। पोपट लाल की शादी न होना हो या सोढ़ी की पार्टी शार्टी का प्रोग्राम शो के एक एक एपिसोड में दर्शको का खूब एंटरटेनमेंट होता है।
1652766259 256475005 309785537411325 5114618885676284151 n
 शो में जेठा लाल और उनके परम मित्र तारक मेहता की गहरी दोस्ती दिखाई गयी है और दया और जेठा की नोकझोंक। कई सालो से ये शो लोगो को हसांता आया है।  लेकिन पिछले कुछ सालो से शो के कुछ किरदार बदल गए है। जिनके जाने की वजह से शो की चमक काफी फीकी पड़ गयी है । 
1652766274 tarak mhta
शो में कुछ किरदार अपनी मर्ज़ी से बाहर गए है तो कुछ लोग अब हमारे बिच नहीं रहे है। शो की जान कही जाने वाली दया बेन यानि दिशा वकानी ने काफी टाइम पहले ही तारक मेहता का शो छोड़ दिया था। जब से दिशा ने शो से एग्जिट किया था तभी से शो की TRP गिरने लगी थी।
1652766304 907979 782543 000000 taarak mehta
  उसके बाद कई सितारे हमें अलविदा कह गए और उन्हें भी हम शो में वापस नहीं देख पाए।  अब खबरे आई है की जेठा यानि दिलीप जोशी के परममित्र तारक मेहता यानि शैलेश लोढ़ा भी शो छोड़ने वाले है। पिछले 14 सालो से तारक मेहता शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा इस शो का एक अहम् हिस्सा है। 
 शैलेश शो में तारक बनकर दिलीप जोशी यानि जेठा की हर मुसीबतो का निवारण करते नज़र आये है।  लेकिन अब सुनने में आया है की वह शो से  अलविदा कहने वाले है।  शो छोड़ने की वजह तो साफ़ नहीं हुई है लेकिन सुनने में आया है की शैलेश अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं है। हालाँकि इस बारे में अभी कोई भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 
1652766342 241813182 178751657713268 7337275364233135706 n
तारक मेहता से पहले उनकी वाइफ अंजलि मेहता का किरदार करने वाली नेहा मेहता ने भी कुछ टाइम पहले किसी कारन वश शो से एग्जिट ले ली थी। शो तारक मेहता ने पिछले 14 सालो से दर्शको का एंटरटेनमेंट किया है और हमारे बचपन को यादगार बनाया है।  अब इस शो में पहले जैसी वो बात नहीं रही लेकिन इस शो को हमेशा दर्शक अपने दिल में संजोकर रखेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।