बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में राहत नहीं मिली है। ड्रग्स से जुड़े एक मामले के चलते आर्यन सलाखों के पीछे हैं। ऐसे वक़्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री शाहरुख खान और उनकी फैमिली को खुलकर सपोर्ट कर रही हैं। सभी उन्हें बस स्ट्रांग रहने के लिए कह रहे है। ऐसे में अब बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी रियेक्ट किया है। उनसे जब उस बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि जब आप इतने बड़े परिवार से आते हैं तो आपके कंधों पर एक भार भी होता है।

तापसी का मानना है कि आप सेलिब्रिटी स्टेटस को एंजॉय करते हैं तो इसका एक निगेटिव साइड भी आता है। मीडिया के साथ इंटरव्यू में तापसी ने कहा कि ‘यह पब्लिक फिगर होने का एक हिस्सा है और यह हर पब्लिक फिगर के परिवार के साथ भार की तरह होता है। आप इसे पसंद करें या नहीं। एक स्टार स्टेटस को एंजॉय करने के साथ इसका एक निगेटिव पहलू है। आप एक बड़े स्टार फैमिली से हैं तो इसके फायदों को एंजॉय करते हैं ना? तो इसका एक निगेटिव पक्ष भी हैं आखिर में इसका सामना आपको करना है।’

तापसी कहती हैं कि ‘आप इस तरह की चीजों का सामना करने के लिए आधिकारिक तौर पर तैयार हैं, आपको पता है कि असल में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुझे लगता है कि इतने स्टारडम के बाद आपको अच्छे से पता है कि यह सब होगा। ये ऐसा नहीं है कि कहां से आया पता ही नहीं चला। मुझे यकीन है कि वे जानते हैं कि किस तरह की चीजें होने वाली हैं। इस तरह के स्टार स्टेटस के साथ व्यक्ति को अच्छे से पता होता है कि क्या हो सकता है।’

आगे उन्होंने कहा कि ‘देश का जो कानून है, वे इस प्रक्रिया से गुजरने के लिए तैयार हैं। लोग कुछ भी कहते रहते हैं आप जानते ही हैं। आज वे कुछ कह रहे हैं, कल कुछ और कहेंगे और परसों कुछ और कहेंगे। यह महत्वपूर्ण नहीं है। असल में कानूनी प्रक्रिया मायने रखता है बाकी कुछ भी मायने नहीं रखता है।’ वही बात केस की करे तो शुक्रवार को कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद आर्यन को आर्थर रोड जेल ले जाया गया है।


















