‘सस्ती कॉपी’ वाले कमेंट पर तापसी पन्नू ने खोला कंगना और रंगोली के खिलाफ मोर्चा, ऐसा दिया जवाब

हाल ही में अक्सर विवादों में रहने के लिए मशहूर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी

अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्रियां विवादों से दूर रहने की कोशिश करती है क्योंकि कंट्रोवर्सी में उलझकर इस इंडस्ट्री में टिकना काफी मुश्किल हो जाता है। हाल ही में अक्सर विवादों में रहने के लिए मशहूर कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने तापसी पन्नू को कंगना की सस्ती कॉपी कह दिया।  
1563787541 1
इस कमेंट पर तापसी के करीबी लोग और दोस्त भड़क उठे और रंगोली को उसी की भाषा में जवाब देने की बात कहने लगे पर तापसी ने इस कमेंट को बेहद ठन्डे दिमाग से लिया और इस विवाद को ज्यादा बढ़ाया नहीं।  
1563787550 5
हालांकि तापसी पन्नू का पक्ष लेते हुए निर्देशक अनुराग कश्यप ने जरूर ट्वीट कर रंगोली को झाड़ा था। एक इंटरव्यू में रंगोली ने खुलासा किया कि उन्होंने तापसी को सस्ती कॉपी इसलिए कहा क्योंकि उन्होंने कंगना के बारे में कमेंट किया था की उन्हें ‘डबल फ़िल्टर’ की जरुरत है। 
1563787565 4
अब तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना और उनकी बहन को जवाब दिया है। तापसी का कहना है की उनके दोस्तों ने कंगना और रंगोली को जवाब देने के लिए कहा था पर इस बिना वजह की लगाईं में नहीं पड़ना चाहती। साथ ही तापसी ने ये भी कहा कि रंगोली और कंगना उनके खिलाफ नेपोटिस्म का कार्ड नहीं खेल सकती। 
1563787574 2
तापसी पन्नू का कहना है कि, ” मैं नहीं चाहती में इस विवाद को बढ़ावा दूं , मैं आज बॉलीवुड में जिस मुकाम पर हूँ अपनी मेहनत से हूं और मैंने कामयाबी हासिल करने के लिए बहुत स्ट्रगल किया है। 
1563787580 3
तापसी पन्नू ने तीखा कमेंट करते हुए कहा, ” मुझे नहीं पता था की कर्ली बाल होना किसी का कॉपीराइट है , मैं इसी के साथ पैदा हुई थी और ईमानदार राय रखती हूँ। में इसके लिए किसी से माफ़ी नहीं मांग सकती। और रही बात सस्ती कॉपी की तो कंगना बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री है तो इस लिहाज से मैं सस्ती हो सकती हूं।  
1563787590 kangana tapsee
तापसी ने अपने डबल फ़िल्टर वाले कमेंट पर रौशनी डालते हुए कहा वो कमेंट मैंने नेगेटिव तरीके में नहीं कहा था। मुझे टारगेट करना समझ से बाहर है और शायद यही वजह है की रंगोली का कमेंट उन्ही पर बैक फायर हो गया। आपको बता दें ये विवाद तब शुरू हुआ जब तापसी ने सोशल मीडिया पर कंगना की फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ के ट्रेलर की तारीफ में ट्वीट किया था। 
1563787597 tapsee kangana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।