बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में अदाकारा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। वैसे बीते कई दिनों स्वरा की प्रेग्नेंसी की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थी। मगर आखिरकार एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों पर मुहर लगा दी है। स्वरा के चाहने वाले इस खबर को सुनकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। ऐसे में अब अपने प्रेगनेंसी के आनउंसमेंट के बाद पहली बार स्वरा भास्कर ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपेडट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस फोटोज में स्वरा भास्कर बेड पर लेटे हुए पोज दे रही है। स्वरा भास्कर की ये फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग स्वरा भास्कर को पहले से ही बधाइयां देने लगे हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने हाल ही में एक और तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आई थीं। उस पिक्चर में भी उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था।
बता दे की कुछ दिन पहले ही स्वरा ने बड़े ही खास अंदाज में अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जहां एक बेहद ही प्यारी सी तस्वीर साझा कर एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी दी थी। तस्वीरों में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद ने अपनी प्रेग्नेंट वाइफ स्वरा को पीछे से हग किया हुआ है।
फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “कभी-कभी आपकी सभी दुआओं का उत्तर एक साथ मिलता है। जैसे ही हम एक नई दुनिया में कदम रखते हैं, धन्य, आभारी, उत्साहित(और अनजान!)”
बता दें कि स्वरा ने फहाद संग फरवरी में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने धूमधाम से मार्च में शादी की थी। शादी की तीन महीने पहले ही स्वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में अपनी डिलीवरी को लेकर भी हिंट दिया है। उन्होंने हैशटैग में अक्टूबर बेबी लिखा है, इसका मतलब है कि स्वरा की डिलीवरी इसी साल अक्टूबर महीने में होने वाली है।