पद्मावत देखकर भड़की ये अभिनेत्री, ओपन लैटर लिखकर भंसाली की कर दी हालत खराब ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पद्मावत देखकर भड़की ये अभिनेत्री, ओपन लैटर लिखकर भंसाली की कर दी हालत खराब !

NULL

बॉलीवुड फिल्म पद्मावत तो रिलीज़ हो गयी पर इसपर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे है। अभी तक संजय लीला भंसाली करणी सेना और राजनीतिक विवादों का शिकार बन रहे थे पर अब बॉलीवुड के अंदर से उनपर विवाद खड़े हो रहे है। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस बड़े डायरेक्टर को ओपन लैटर लिखकर खूब लताड़ लगायी। आईये जानते है क्या है पूरा मामला।

swara bhaskar and sanjay leela bhansali एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी फिल्म पद्मावत के डायरेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्वरा भास्कर का आरोप है कि फिल्म में सती और जौहर प्रथा का महिमामंडन किया गया है। स्वरा फिल्म के जरिए स्त्रियों की पेश हुई छवि से भी बेहद आहत हैं। स्वरा ने अपनी बात एक ओपन लेटर के जरिए रखी है, जिसे अंग्रेजी वेबसाइट द वायर ने प्रकाशित किया है।

swara bhaskar and sanjay leela bhansali स्वरा अनारकली ऑफ आरा, तनु वेड्स मनु, प्रेम रतन धन पाओ, निल बटे सन्नाटा जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। स्वरा की भंसाली से नाराजगी इस बात को लेकर है जो उन्होंने फिल्म में महिलाओं को ‘वजाइना’ के तौर पर सीमित कर दिया है।

swara bhaskar and sanjay leela bhansali दरअसल, फिल्म के आखिर में रानी पद्मावती खुद को इज्जत की रक्षा के लिए जौहर कर लेती हैं। इस पर अभिनेत्री स्वरा ने कुछ पॉइंट्स उठाए हैं। उन्होंने लिखा-

swara bhaskar and sanjay leela bhansali 1. सर, महिलाओं को रेप का शिकार होने के अलावा जिंदा रहने का भी हक है।
2. आप पुरुष का मतलब जो भी समझते हों- पति, रक्षक, मालिक, महिलाओं की सेक्शुअलिटी तय करने वाले…उनकी मौत के बावजूद महिलाओं को जीवित रहने का हक है।’

swara bhaskar and sanjay leela bhansali 3. महिलाएं चलती-फिरती वजाइना नहीं हैं।
4. हां, महिलाओं के पास यह अंग होता है लेकिन उनके पास और भी बहुत कुछ है। इसलिए लोगों की पूरी जिंदगी वजाइना पर केंद्रित, इस पर नियंत्रण करते हुए, इसकी हिफाजत करते हुए, इसकी पवित्रता बरकरार रखते हुए नहीं बीतनी चाहिए।’

swara bhaskar and sanjay leela bhansali 5. वजाइना के बाहर भी एक जिंदगी है। बलात्कार के बाद भी एक जिंदगी है। अभी तक संजय लीला भंसाली की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है पर इस विवाद पर बॉलीवुड तो विचारों में बंटा हुआ दिखाई पर रहा है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।