बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वारा भास्कर अक्सर सरकार विरोधी मुद्दों पर मुखर होकर अपनी बात कहने के लिए जानी जाती है और कई बार वो इन मुद्दों पर काफी ट्रोल भी होती है। हाल ही में एक बार फिर स्वरा लोगों के निशाने पर है और ट्रोल हो रही है।

बीते दिनों जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद स्वरा भास्कर ने देशवासियों से अपील की है कि सब कश्मीरी छात्रों और नागरिकों की हर संभव सहायता करें। साथ ही स्वारा ने सभी को ईद की बधाई भी दी।

स्वरा के अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने लिखा, ” किसी को भी त्योहार के मौके पर अकेला महसूस नहीं होना चाहिए। दिलवालों इन कश्मीरी लोगों को अपना दरियादिल दिखाइए। इन लोगों के लिए कुछ खाना लेकर आएं।

स्वरा ने ट्वीट करके लिखा है कि किसी को भी त्योहार के मौके पर अकेला महसूस नहीं होना चाहिए। दिलवालों इन कश्मीरी लोगों को अपना दरियादिल दिखाइए। इन लोगों के लिए कुछ खाना लेकर आएं और जुड़े 12 तारीख को 1.30 बजे , जंतर मंतर पर !

स्वरा ने अपने इस ट्वीट के साथ एक जम्मू कश्मीर के काले रंग का मैप भी शेयर किया है, जिसपर लिखा है कि जम्मू कश्मीर में संचार के साधनों का पूरी तरह ब्लैकआउट , आइए हमारे साथ जश्न मनाइये । स्वरा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

अब स्वरा का ये ट्वीट सोशल मीडिया यूजर्स को खास पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। स्वरा ने भले ही ईद का जश्न मनाने के लिए ये ट्वीट किया हो पर यूजर्स को इसके पीछे स्वरा की भड़काऊ मंशा लग रही है।

आपको बात दें आर्टिकल 370 को हटाए जाने के बाद से कश्मीर में सुरक्षा कारणों के मद्देनजर भारी संख्या में सुरक्षबलों को तैनात किया गया है, साथ ही कम्युनिकेशन सिस्टम को भी बंद किया गया है। बकरीद के मौके पर कोई अप्रिय घटना ना हो इस वजह से ये सुरक्षा इंतजाम लगाए गए है।
अब देखिये यूजर्स का रिएक्शन स्वरा के ट्वीट पर :
1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

14.

15.



















