Swara Bhasker की फिर फिसली जुबान,भारतीय सैनिकों के लिए ये बड़ी बात बोलने पर हुई ट्रोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Swara Bhasker की फिर फिसली जुबान,भारतीय सैनिकों के लिए ये बड़ी बात बोलने पर हुई ट्रोल

एक्ट्रेस Swara Bhasker और विवादों का उतना ही गहरा रिश्ता है जितना की शोले में जय-वीरू का था।

एक्ट्रेस Swara Bhasker और विवादों का उतना ही गहरा रिश्ता है जितना की शोले में जय-वीरू का था। या फिर यूं कहें कि इन दिनों बॉलीवुड में विवाद का दूसरा नाम ही स्वरा भास्कर है। इस बीच बीते दिनों स्वरा अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।

1 1521546437

इस ट्वीट को इंडियन आर्मी से जोड़कर देखा गया, जिसको लेकर स्वरा को जमकर कोसा गया। हालांकि ट्रोलर्स को अब स्वरा ने अपने अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने ट्रोलर्स को नसीहत देते हुए कहा कि उनका पुराना ट्वीट इंडियन आर्मी के लिए नहीं बल्कि ऊना की घटना से जुड़ा था।

swara bhaskar 145509611500

‘रांझणा’, ‘निल बटे सन्नाटा’ और ‘आनारकली ऑफ आरा’ जैसी फिल्मों में उम्दा अभिनय के लिए मशूहर अभिनेत्री Swara Bhasker इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी स्वरा अपने बेबाक बयानों और बोल्ड लुक की वजह से कई बार खबरों में आ चुकी हैं।

73 swara 5

लेकिन इस बार Swara Bhasker ने भारतीय जवानों को अपना निशाना बनाया है। स्वरा ने सोशल मीडिया पर भारतीय सैनिकों लेकर विवादित बयान दिया। स्वरा के इस विवादित बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

1 1528422488 1

स्वरा ने नए ट्वीट में क्या कहा

Swara Bhasker के इस ट्वीट को कश्मीर में मेजर गोगोई द्वारा एक पत्थरबाज को जींप से बांधकर घुमाने से जोड़कर देखा गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर खरी घोटी सुनाईं गईं। दरअसल, हाल ही के दिनों में स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर एक या दो नहीं बल्कि कई ट्वीट किए। अपने इन ट्वीट्स से उन्होंने देश में फैले भ्रष्टाचार, उन्मादी हिंसा, ऑनर किलिंग, जातिवाद और समुदायवाद मुद्दों को उठाया। इन गंभीर मुद्दों को हाइलाइट करने के लिए उन्होंने #ButLiberalsAreFanatics और #SadhguruSays हैशटेग का सहारा लिया।

उनके जीप से बांधकर शख्स को घुमाने वाले ट्वीट को मेजर लीतुल गोगोई को टारगेट करने के रूप में देखा गया। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद स्वरा ने अब स्पष्ट किया है कि उनका ट्वीट गुजरात के ऊना के लिए था। साथ ही उन्होंने अब ट्रोलर्स को अपना दिमाग इस्तेमाल करने की भी नसीहत दे डाली है।

 

 

 

 

hpse fullsize 305704876 Swara Bhaskar at the Trailer launch of film Veere Di Wedding in pvr juhu mumbai on 25th April 2018 9 5ae161c0d0ffc

क्या है मेजर गोगोई से जुड़ा मामला

बता दें कि साल 2017 में कश्मीर में उपचुनाव के दौरान मेजर गोगोई ने पोलिंग बूथ को पत्थरबाजों से बचाने के लिए एक पत्थर फेंकने वाले शख्स को जीप के बोनट पर बांधकर घुमाया था। गोगोई के इस कार्य की वाहवाही भी हुई थी। हालांकि उन्हें ऐसा करने के लिए सफाई भी देनी पड़ी थी।

अभिनेत्री को ट्रोल करने वाली कुछ ट्वीट्स पर नज़र डालें:

https://twitter.com/squintneon/status/1027788773034221569

https://twitter.com/mchawla1985/status/1028220350083940352

https://twitter.com/shekharchahal/status/1028012437512040449

बता दें की लोगो का गुस्सा इतना सर चढ़ कर बोल रहा है की उन्हें भारतीय सेना के खिलाफ अपनी गलत भाषा के लिए देश से बाहर फेंक दिया जाना चाहिए ऐसा लोगो का कहना है।

अभिनेत्री Swara Bhasker ने ट्विटर पर कुछ ट्वीट्स पढ़ने के बाद दिया अपना कुछ ऐसा रिएक्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।