अब होगी Swara Bhaskar की शहनाई वाली शादी? Kangana Ranaut ने भी दुश्मनी भुलाकर दी बधाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अब होगी Swara Bhaskar की शहनाई वाली शादी? Kangana Ranaut ने भी दुश्मनी भुलाकर दी बधाई

अब कंगना ने स्वरा भास्कर की शादी पर रिएक्ट किया है। वैसे इन दोनों की दुश्मनी जगजाहिर है।

स्वरा भास्कर ने हाल ही शादी की खबर देकर अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। किसी को भी समझ नहीं आया कि अचानक कैसे एक्ट्रेस ने बिना किसी को कानों-कान खबर हुए शादी कर ली। हालांकि, अब जब शादी हो ही चुकी है तो फैंस से लेकर तमाम सोशल मीडिया यूज़र्स एक्ट्रेस को इस शादी के लिए मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते नज़र आ रहे हैं। 
मगर अब एक ट्वीट ने सभी का ध्यान खींच लिया है। इस ट्वीट को जिसने भी देखा वो दंग रह गया, रहे भी क्यों न, ये ट्वीट था भी तो पंगा क्वीन कंगना रनौत का। आपको बता दे, अब कंगना ने स्वरा भास्कर की शादी पर रिएक्ट किया है। वैसे इन दोनों की दुश्मनी जगजाहिर है। इन दोनों की ट्वीटर वॉर कई बार सुर्खियां बना चुकी है। यहां तक कि कंगना ने तो एक बार स्वरा को सरेआम B ग्रेड एक्ट्रेस तक बता दिया था। मगर अब जो उन्होंने लिखा है उसके बाद फैंस कंगना की तारीफ कर रहे हैं। 
1676628228 254821597 568123744273383 6355800155360913055 n
आपको बता दें, कंगना रनौत और स्वरा भास्कर ने ‘तनु वेड्स मनु’ में साथ काम किया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई बार दोनों में गहरी दुश्मनी देखने को मिली। लेकिन अब कंगना ने ये खटास भूलकर जो प्यार बांटा है वो वाकई काबिले तारीफ है। दरअसल, स्वरा शादी के बाद कई ट्वीट्स कर चुकी हैं। अपने एक ट्वीट में उन्होंने कोर्ट मैरिज की कुछ तस्वीरें शेयर की। 

जिसपर कंगना ने फहद अहमद हुए स्वरा के लिए लिखा, ‘आप दोनों खुश और सुखी लग रहे हो ये ईश्वर की कृपा है…शादियां तो दिलों में होती हैं बाकी सब तो फॉर्मैलिटीज हैं…’ इसके साथ में उन्होंने 2 हार्ट इमोज भी बनाए हैं। अब कंगना से इस ट्वीट की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। ऐसे में उन्होंने अब फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं, दूसरी ओर ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि स्वरा भास्कर जल्द ही फहद अहमद संग दुबारा शादी कर सकती हैं। 

दरअसल, अब एक्ट्रेस का एक नया ट्वीट तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। स्वरा ने इस ट्वीट में लिखा, ‘परिवार और दोस्तों जैसे परिवार के प्यार, सपोर्ट और खुशी को पाकर मैं धन्य हूं! मैंने मेरी मां की साड़ी और उनके गहने पहने हैं.. फहद अहमद को रंग पहनाया और हमने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी को रजिस्टर कराया। अब शहनाई- वाली शादी की तैयारी हो रही है।’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखकर तो यही लग रहा है कि जल्द ही उनकी शहनाई के साथ दुबारा पूरे रीती- रिवाज़ों से शादी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।