Girl in a jacket

रोहमन शॉल संग ब्रेकअप कन्फर्म के बाद सुष्मिता सेन का पहला पोस्ट वायरल, लिखी दिल की बात

सुष्मिता सेन हाल ही में अपने ब्रेकअप को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जी हां, एक्ट्रेस

सुष्मिता सेन हाल ही में अपने ब्रेकअप को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जी हां, एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिश्ता खत्म कर लिया है। वैसे तो दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसे में फैंस इन सभी खबरों से काफी ज्यादा परेशान हो रहे थे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने सामने आकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इसकी पुष्टि की।
1640329376 1
इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि वो अब और रोहमन शॉल अब सिर्फ अच्छे दोस्त रहेंगे। हालांकि दोनों का रिश्ता क्यों खत्म हुआ इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। वहीं सुष्मिता ने देर रात एक नया पोस्ट लिखा। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उनका  चेहरा बालों से आधा ढका हुआ है।
1640329415 2
एक्ट्रेस ने अपने नए पोस्ट में क्या लिखा?
सुष्मिता ने अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, शांति ही खूबसूरती है। आई लव यू दोस्तों। रात, रात। एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर उनकी भाभी और टीवी अभिनेत्री चारू असोपा ने हार्ट का इमोटिकॉन बनाया। उनके अलावा फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ‘दिमागी शांति होना जरूरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप बहुत खूबसूरत हैं और मजबूत महिला हैं।एक अन्य ने लिखा- नहीं, शांति से ज्यादा आप खूबसूरत हो। जबकि एक अन्य ने लिखा, आपके लिए प्यार और इज्जत। आप मेरी आइडल हैं।

सुष्मिता का बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप पर पोस्ट
 
सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड  से ब्रेकअप की पुष्टि के लिए रोहमन संग एक तस्वीर पोस्ट करके दी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस  रोहमन के कंधे पर सिर रखे हुए हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, हम ने दोस्ती से शुरुआत की थी और हम दोस्त ही रहेंगे। ये रिश्ता खत्म हो गया, लेकिन प्यार हमेशा रहेगा। अपने पोस्ट में सुष्मिता ने दिल के इमोजी के साथ ही कई हैशटैग्स भी इस्तेमाल किए हैं और आखिर में लिखा है- ‘मैं तुम सभी से बहुत प्यार करती हूं।

मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकीं सुष्मिता सेन कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। वहीं सुष्मिता सेन अक्सर अपने अफेयर को लेकर खबरों में रही है। लेकिन उनके रिश्ते जीवन में कभी सफल नहीं हुए है। सुष्मिता की हाल ही में वेब सीरीज आर्या 2 रिलीज हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।