सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मुहीम लंदन में भी उठी, एक्टर की तस्वीरें वैन पर दिखीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मुहीम लंदन में भी उठी, एक्टर की तस्वीरें वैन पर दिखीं

भारत के अलावा विदेशों में भी दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मुहीम इस

भारत के अलावा विदेशों में भी दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की मुहीम इस समय चल रही है। ऐसा ही एक नजारा लंदन की सड़कों पर दिखाई दिया जिसकी तस्वीरें और वीडियो एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को देख कर यह पता लगता है कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया भर में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस हैं जो उनको चाहते हैं। इससे साफ हो गया कि न्याय दिलाने की मुहीम लंदन में उनके फैंस कर रहे हैं। दुनिया भर में सुशांत केस पर इस समय सबकी निगाहें टिकी हुई है। 
1598868409 sushant singh rajput
इंस्टाग्राम पर लंदन की सड़कों की यह तस्वीरें और वीडियो श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में ग्लोबल प्रेयर मीट की बात भी सुशांत के लिए लिखी है। वीडियो में देख सकते हैं कि सुशांत ही एक ट्रक के चारों तरफ लगी हुई स्क्रीन पर दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ लिखा है, #justiceforsushantsingrajput #GlobalPrayersForSushant #WarriorsForSSR #Selfmusing #justice।

ऐसा ही नजारा कैलिफोर्निया की सड़कों पर भी देखा गया था और उसे सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस के लिए श्वेता ने साझा किया था। सुशांत की ऐसी ही तस्वीरें सड़कों पर लगे होर्डिंग्स और दुकानों के बिलबोर्ड पर थीं और यही बातें भी लिखी हुईं थीं। 

सुशांत सिंह राजपूत मुंबई अपने घर पर 14 जून को मृत पाए गए थे। उस दौरान मुंबई पुलिस ने कहा था कि सुशांत डिप्रेशन में थे और उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन उसके बाद सुशांत के पिता ने बिहार पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई इसमें उन्होंने कहा था कि उनके बेटे को खुदखुशी के लिए उकसाया गया। इसके अलावा की सारे गंभीर आरोप भी लगाए। 
1598868665 sushant family
इसके बाद मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस दोनों इस केस की जांच में आ गयी लेकिन इसी दौरान केंद्र सरकार ने सीबीआई की जांच इस मामले की सौंप दी। वही सुप्रीम कोर्ट ने भी सीबीआई को यह केस सौंप दिया। फिलहाल सुशांत केस की जांच में सीबीआई, ईडी के अलावा नारकोटिक्स भी ड्रग एंगल आने के बाद कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।