पड़ोसियों से परेशान होकर अपने गर्लफ्रेंड के घर शिफ्ट हुए सुशांत सिंह राजपूत, अब लिव-इन में रहेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पड़ोसियों से परेशान होकर अपने गर्लफ्रेंड के घर शिफ्ट हुए सुशांत सिंह राजपूत, अब लिव-इन में रहेंगे

टेलीविज़न से निकल कर बॉलीवुड में दमदार पहचान बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपने रिलेशनशिप

टेलीविज़न से निकल कर बॉलीवुड में दमदार पहचान बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है। अब खबर ये आ रही है कि सुशांत अपना घर छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड के घर शिफ्ट हो गए है और दोनों अब ‘लिव इन’ में एक साथ है। 
1573730290 42
बता दें सुशांत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं और काफी समय से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। खबरों के अनुसार हाल ही में सुशांत को अपने घर से बैग आदि लेकर जाते देखा गया था और इसके बाद से वो अपने घर पर वापस नहीं लौटे है। 
1573730298 41
सुशांत के अपनी गर्लफ्रेंड के घर शिफ्ट होने के पीछे एक्टर के पड़ोसियों की नाराजगी भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है।  सुशांत के वॉचमैन ने बताया है कि एक्टर के घर आये दिन पार्टियां चलती है जिससे उनके पडोसी अंग आ गए है और कई बार शिकायत भी कर चुके है। 
1573730307 40
बार बार की रोक टोक की वजह से सुशांत सिंह राजपूत भी परेशान हो गए थे और वो अब अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के घर में शिफ्ट हो गए है। सुशांत सिंह राजपूत इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों के साथ रिलेशन में रह चुके है जिनमे अंकिता लोखंडे और कृति सैनन जैसे नाम शामिल है। 
1573730315 43
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी पिछली रिलीज़ फिल्म छिछोरे की सक्सेस एन्जॉय कर रहे है और जल्द ही फिल्म ‘दिल बेचारा’ में नजर आने वाले है। इसके अलावा सुशांत नेटफ्लिक्स की फिल्म ड्राइव में जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आएंगे। 
1573730322 44
वहीं रिया चक्रवर्ती की बात की जाए तो वो अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म ‘चेहरे’ में लीड किरदार निभाती नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल रिलीज़ होने जा रही है।
1573730328 45

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।