Sushant Singh Rajput की बहन ने शेयर की एक्टर की अनदेखी तस्वीर, इमोशनल हुए फैंस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Sushant Singh Rajput की बहन ने शेयर की एक्टर की अनदेखी तस्वीर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे 3 साल से भी ज्यादा का

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे 3 साल से भी ज्यादा का वक़्त हो गया हैं। लेकिन अपने फैंस के दिलों में सुशांत आज भी ज़िंदा हैं। यही कारन है की फैंस एक्टर से जुड़े हर छोटी से छोटी खबर जानने के लिए बेताब रहते हैं। इसी बीच अब सुशांत की एक और तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसे खुद उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपलोड की हैं। जिसे देखकर अब फैंस खूब इमोशनल होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। 
1690964214 54247294 653616585099250 7986769509995550894 n
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत की एक पुरानी तस्वीर शेयर की हैं।  इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ के को-स्टार्स के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत बड़े बालों में बाइक पर बैठे हुए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘किसी ने भाई की ये खूबसूरत तस्वीर भेजी। उसकी चमचमाती मुस्कान देखकर मेरा दिल खुश हो गया है।’
1690964821 364281939 777848254123738 2321502128480478126 n
1690964864 caption
वही अब सुशांत की ये तस्वीर देख फैंस काफी ज्यादा इमोशनल होते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही एक्टर के इस तस्वीर अब जमकर कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘ये तस्वीर देख स्कूल टाइम की याद आ जाती हैं, जब मैं हॉस्टल में था तब मैंने एमएस धोनी फिल्म देखी थी’ वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की-  ‘इतनी प्यारी स्माइल किसी का भी दिन खूबसूरत बना दे।’ वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया हैं की- ‘बहुमूल्य स्माइल जो हमरे दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेगी’। वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। 
1690964313 97275630 246672399941495 4558743053139872380 n
1690964837 1
1690964844 2
1690964851 3
बता दे की सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने किराए के फ्लैट पर मृत पाए गए थे। इसके बाद उनकी मौत को सुसाइड बताया गया था तो परिवार ने कहा था कि ये मर्डर है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस केस की जांच शुरू की। 
1690964878 54266496 416193512448757 4103134392293573884 n
इस केस को बाद में सीबीआई को दे दिया गया था। इस केस में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तार भी हुई थी। वही सुशांत  यकीन कर पाना उनके फैंस के लिए काफी मुश्किल साबित हो रहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।