सुपरस्टार कमल हासन हुए अस्पताल में भर्ती, बेटी श्रुति हासन ने फैंस को दी एक्टर की सर्जरी की खबर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुपरस्टार कमल हासन हुए अस्पताल में भर्ती, बेटी श्रुति हासन ने फैंस को दी एक्टर की सर्जरी की खबर

कमल हासन इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें एक सर्जरी से भी गुज़रना पड़ा है। उन्हें

साउथ सुपरस्टार कमल हासन से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है की कमल हासन इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें एक सर्जरी से भी गुज़रना पड़ा है। उन्हें क्या हुआ है और वो अब कैसे है इस बात की जानकारी उनकी बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन ने दी है। 


1611051034 134188994 412142430213904 4890437838607572473 n

श्रुति ने अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बयान जारी करते हुए बताया है कि उनके पिता कमल हासन सर्जरी से गुजर रहे हैं। जारी बयान में फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा गया है, ‘इलाज के दौरान हमारे पिता के लिए चिंता जाहिर करने, उनका साथ देने और प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद करते हैं। हमें आप सभी को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि उनकी सर्जरी सफल रही। उनके पैर की सर्जरी आज सुबह श्री रामचंद्र अस्पताल में की गयी है। डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन हमारे पिता की अच्छे से देखभाल कर रहे हैं। वो बेहतरीन और तेजी से ठीक होने की दिशा में काम कर रहे हैं।’


1611048130 140173510 113001290716879 4886127248935171636 n

बयान में आगे कहा गया है, ‘वो चार से पांच दिनों में घर लौट आएंगे। कुछ दिनों के आराम और सर्जरी के बाद से वो हमेशा की तरह लोगों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार रहेंगे। उनकी सलामती के लिए आप सभी की प्रार्थनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद। हम आभारी हैं कि आपकी गुड एनर्जी उनके जल्द स्वस्थ होने का एक बड़ा हिस्सा होगी।’ 


1611051055 71805827 476319109648478 5987100050497834236 n

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमल हासन कुछ सालों पहले एक दुर्घटना का शिकार हुए थे। जिसके चलते उन्हें अब सर्जरी करवानी पड़ी है। अब सोशल मीडिया पर ये खबर तेज़ी से वायरल हो रही है। कमल हासन के बहुत से फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।