सनी लियोनी के फैंस हो जाए अलर्ट, एक्ट्रेस के नाम पर थाईलैंड मे चल रहा है फेक इवेंट ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सनी लियोनी के फैंस हो जाए अलर्ट, एक्ट्रेस के नाम पर थाईलैंड मे चल रहा है फेक इवेंट !

सनी लियोनी ने जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था, तब भी लोग सनी लियोनी को

सनी लियोनी ने जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था, तब भी लोग सनी लियोनी को जानते थे। सब जानते है कि सनी लियोनी बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने से पहले एडल्ट स्टार रह चुकी है। उनकी फैन फोल्लोविंग शुरू से ही काफी ज़्यादा है। हालांकि वो इस इंडस्ट्री को कब का छोड़ चुकी है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी पर इसका असर नहीं पड़ा। 
1664262647 94a66f8217de0b6728e37ab6a6b451d9616a2
इन दिनों एक्ट्रेस बॉलीवुड और टीवी शो में नज़र आती है। एक्ट्रेस की क्यूटनेस पर फैंस फ़िदा है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर सकते है। इसी बीच एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो, सनी के नाम पर एक बड़ा स्कैम चल रहा है, जिसका खुद अब सनी लियोनी ने पर्दाफाश किया। 
1664262704 8748675c 1581 11ed 8541 07a16fca6ef1 1660799733482
सोशल मीडिया के ज़रिये सनी लियोनी ने बताया कि उनके नाम का इस्तेमाल, एक इवेंट के लिए किया जा रहा है, जबकि वो उसका हिस्सा नहीं हैं। उनका कहना है कि ऑर्गनाइजर को ये अधिकार नहीं है, कि उनके नाम का इस्तेमाल इस तरह फेक इवेंट के लिए करे। एक्ट्रेस ने अब फैंस को अलर्ट किया है कि वो ऐसे किसी भी धोखाधड़ी में ना फंसें क्योंकि वो उस प्रोग्राम में शामिल नहीं हैं।
1664262878 sunny
सनी लियोनी ने एक पोस्टर शेयर किया जिसमें लिखा है, कि थाईलैंड में एक अवॉर्ड शो होगा और इसमें वो मेहमान होंगी। इसके साथ ही उन्होंने बता दिया है कि ये फ़र्ज़ी है। एक्ट्रेस के अपने फैंस को सावधान रहने कि नसीहत भी दी है। 
1664262679 3576558eed7c2570cea3c8fb9eee075d5f5b4
बता दे, सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो सनी पिछली बार एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज ‘अनामिका’ में नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।