सनी लियोनी ने शादी के 11 साल बाद किया खुलासा, शादी के लिफाफे में मिले पैसों से भरा था रिसेप्शन बिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सनी लियोनी ने शादी के 11 साल बाद किया खुलासा, शादी के लिफाफे में मिले पैसों से भरा था रिसेप्शन बिल

आज सनी लियोनी और डेनियल वेबर की शादी को 11 साल पूरे हो गए हैं। आज अपनी वेडिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अब तक अपनी ज़िन्दगी में काफी कुछ झेला है। कई बार उन्हें सरेआम शर्मिंदा तक मसहूस कराया गया। वही एक दौर ऐसा भी आया था जब एक्ट्रेस पाई- पाई के लिए मौहताज थी। बस एक ऐसा ही किस्सा अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया के ज़रिये फैंस के साथ शेयर किया है। 
1649502153 sunny leone video
दरअसल, आज सनी लियोनी और डेनियल वेबर की शादी को 11 साल पूरे हो गए हैं। आज अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर सनी ने खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी शादी की तस्वीर भी शेयर की है। साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि सनी और डेनियल की शादी में 50 से भी कम गेस्ट आए थे। उन्होंने शादी में आए गेस्ट से मिले लिफाफे से अपने बिल भरे थे। सनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने के साथ ये खास बात बताई है। 
1649502175 sunny daniel
सनी लियोनी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘शादी को 11 साल हो गए। एक समय था जब हमारे पास पैसे नहीं थे, 50 से कम गेस्ट आए थे, हम शादी के लिफाफे में मिले पैसों से रिसेप्शन के पैसे दे रहे थे। फ्लावर का अरेंजमेंट गलत हो गया था, ड्रिंक किए हुए लोग गलत स्पीच दे रहे थे और एक बेकार सा केक।’
1649502188 277979456 1405163979931946 8485760703569042137 n
सनी ने आगे कहा- ‘एक रिमाइंडर की हम साथ में कितना आगे आ गए हैं और ये प्यार के बिना पॉसिबल नहीं था। मुझे अपने वेडिंग कहानी बहुत पसंद है क्योंकि ये हमारा तरीका था, जैसे की हमारी पूरी जर्नी साथ रही है। हैप्पी एनिवर्सरी बेबी।’

सनी के इस पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट करके उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो में सनी रेड कलर के लहंगे में नजर आ रही है। सनी और डेनियल की शादी गुरुद्वारा में हुई थी। एक वो वक़्त था और एक आज का वक़्त है जब उन्हें दौलत और शौहरत की कोई कमी नहीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।