Girl in a jacket

सनी लियोनी ने बेटे अशर की तैमूर अली खान से तुलना पर कह दी कुछ ऐसी बात

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान को लोग कितना ज्यादा पसंद करते हैं

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान को लोग कितना ज्यादा पसंद करते हैं ये बात किसी से भी छुपी नहीं है। तैमूर की कई सारी फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। तैमूर की सिर्फ एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं तैमूर जहां भी जाते हैं उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आजकल तैमूर की तरह ही दिखने वाला सनी लियोन के बेटे अशर की तस्वीरें भी खूब पसंद की जा रही है और सोशल मीडिया यूजर अशर को तैमूर का हमशक्ल बता रहे हैं। 
1563801545 screenshot 9

इन दिनों सनी लियोनी के बेटे की चर्चा जोरों-शोरों पर

जब कभी भी सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ घर से बाहर जाती है तो उनकी फोटोज लेने के लिए फोटोग्राफर्स की लंबी कतारें लग जाती है। जी हां ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये नजारा बीतें दिनों का है जब सनी लियोनी  अपने बच्चों नोआह और अशर के साथ बाहर नजर आई।
1563801581 sunny leone1 cent

सनी के बेटे की फोटोज होने लगी वायरल

इन दिनों सनी लियोनी की अपने बच्चों के साथ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इसके बाद से ही कई सारे यूजर्स ने सनी के बेटे की तुलना करीना के बेटे तैमूर से करने लगे हैं वहीं कई सारे लोग तो अशर को तैमूर ही समझ रहे हैं।
1563801596 a7 5
हाल ही में सनी लियोनी से एक इंटरव्यू के दौरान ये सवाल पूछा गया कि सोशल मीडिया पर तैमूर और अशर की तुलना हो रही है तो आप इस पर क्या कहना चाहेंगी। सनी लियोनी ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि अशर का गोलू सा चेहरा है और तैमूर का चेहरा भी कुछ ऐसा ही है। सोशल मीडिया को जो कुछ भी करना है वो करता है। तैमूर बेहद क्टूट बच्चा है और अशर भी प्यारा है। 
1563801648 screenshot 10
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी इन दिनों एमटीवी के शो ‘स्प्लिट्सविला’ के 11वें सीजन में व्यस्त हैं। अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ में उनका आयटम नंबर भी दिखने वाला है।
1563801859 67808114 387539188594152 1825124878703759152 n
इसके बाद  सनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोकाकोला’ में दिखाई देंगी । इस फिल्म में अभिनेत्री उत्तर प्रदेश के देसी लहज में बोलती हुई नजर आने वाली हैं। सनी के इस बेहद अलग से अंदाज के लिए उनके फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।