ये मिस्ट्री गर्ल बन सकती है Sunny पाजी की बहु, Karan Deol संग दुबई में हुई स्पॉट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये मिस्ट्री गर्ल बन सकती है Sunny पाजी की बहु, Karan Deol संग दुबई में हुई स्पॉट

सनी देओल के बेटे करण देओल के अफेयर की खबर है। कहा जा रहा है कि करण अपनी

बॉलीवुड गलियारों से लगतार किसी ना किसी एक्टर के रोमांस के चर्चे सामने आते रहत हैं। इस बार बी-टाउन में दिग्गज अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल की इश्क के चर्चे हो रहे हैं। सनी देओल अपने दशक के मशहूर एक्टर है और उनके बेटे करण देओल भी फिल्म पल-पल के दिल के पास से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं।
1676550141 310488670 616984356569643 8992007232635745653 n
करण देओल इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं, हालांकि इस बार वो अपने किसी प्रोजेक्ट की वजह से नहीं बल्कि लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि करण को अपना प्यार मिल गया है। हाल ही में एक्टर को दुबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ वैलंटाइंस डे सेलिब्रेट करते देखा गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
1676550169 330995182 117379904460983 7336097623864518700 n
बॉलीवुड में आए दिन स्टारकिड्स के लव अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं। मगर हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहने वाले सनी देओल के बेटे करण देओल इस बार इन खबरों का हिस्सा बन गए हैं। करण को लेकर खबरें सामने आई है कि करण इन दिनों वह किसी को डेट कर रहे हैं जिसके साथ उन्होंने हाल ही में अपना वैलंटाइंस डे मनाया।
1676550440 untitled project
हालांकि, लड़की की पहचान का खुलासा तो नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है करण देओल उसके साथ काफी समय से उस लड़की को डेट कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, करण देओल रिलेशनशिप में हैं और एक्टर और उनकी लेडीलव पिछले 1-2 साल से साथ में हैं। दोनों एक-दूसरे पर दीवाने हैं।
1676550196 311294839 194510349682868 6671166221856827561 n
देओल परिवार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी निजी है। इसलिए इस बात की संभावना बहुत कम है कि वे इसके बार में कुछ भी बताना चाहेंगे’। सबसे खास बात ये है कि कहा जा रहा कि करण देओल के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल फिल्म इंडस्ट्री से ही हैं। मगर फिलहाल वो दोनों अपने रिलेशनशिप को दुनिया से छुपाकर रखने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।