क्या होगा कपिल शर्मा का हाल ? जब नए कॉमेडी शो में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे सुनील ग्रोवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या होगा कपिल शर्मा का हाल ? जब नए कॉमेडी शो में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे सुनील ग्रोवर

NULL

कपिल और सुनील के बीच पिछले दिनों फालइट में हुए झगड़े की तना तनी खत्म होने का नाम ही ले रही थी। और दोनों की लड़ाई काफी दिनों से सुर्खिंयो में बनी हुई है। वहीं कपिल के शो में से सुनील ग्रोवर के जाने के बाद अभी भी सुनील को शो में वापसी लाने का इंतजार हो रहा है।

2 472

जब से सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ा है, तब से हर कोई यह सोच रहा है कि सुनील अपनी अगली पारी की शुरुआत कहां से शुरु करेंगे ? और लगातार खबर यही आ रही थी की सुनील ग्रोवर एक बार फिर से कपिल के शो पर नजर आ सकते हैं। इस दौरान एक नई खबर आई है कि सुनील और अक्षय कुमार एक साथ टीवी पर नजर आ सकते हैं।

4 381

खबरों की माने तो अक्षय कुमार बहुत ही जल्दी टीवी पर एक नया लॉफ्टर शो लेकर आ रहे हैं।  ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो में होस्टिंग करते नजर आएंगे सुनील ग्रोवर। हांलाकि सुनील ग्रोवर ने इस खबर पर अपनी तरफ से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

3 368

देखना होगा कि इस खबर पर कब तक आधिकारिक मुहर लग पाती है  खबरों की मानें तो अक्षय इस शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं।

5 226

यदि यह बात ठीक साबित होती है तो सुनील के फैंस के लिए इससे अच्छी कोई और बात हो ही नहीं सकती है। क्योंकि सुनील ग्रोवर के लाखों फैं स उन्हें टीवी पर मिस करते हैं। और उनको टीवी पर देखने का इंतजार करते है। ऐसे में अब देखना यह दिल चसप होगा की सुनील ग्रोवर और अक्षय का कॉम्बिनेशन टीवी पर कितना धामाल मचाता है।

6 144

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।