बेटे अहान शेट्टी के बर्थडे पर पिता सुनील शेट्टी ने लिखा प्यार भरा नोट,बेटे को बताया... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बेटे अहान शेट्टी के बर्थडे पर पिता सुनील शेट्टी ने लिखा प्यार भरा नोट,बेटे को बताया…

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी मंगलवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी मंगलवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थडे के स्पशेल दिन फैंस और सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिये पोस्ट शेयर कर विश कर रहे हैं। ऐसे में बर्थडे के दिन अहान के पापा सुनील सेट्टी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर करते हुए अपने बेटे को उनके जन्मदिन की ढेरो शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है।
1640674378 6
सुपरस्टार ने बेटे के लिए शेयर किया पोस्ट…
बेटे के बर्थडे के स्पेशल दिन सुनील शेट्टी ने एक तस्वीर शेयर करके लिखा, मेरी सबसे बड़ी खुशी, सबसे बड़े गर्व और मेरे प्यार अहान को जन्मदिन की ढ़रे सारी शुभकामनाएं… अपने मुझे गर्व करने के लिए बहुत सारे कारण दिए हैं। मैं चाहता हूं कि आप अपनी रोमांचक नई यात्रा शुरू करते हुए प्यार, भाग्य, रोमांच के लिए ईश्वर से प्रार्थाना करता हूं। कड़ी मेहनत करों और हमेशा ईमानदार रहो, जो आपके पास है उसके लिए हमेशा आभारी रहें। हमेशा दूसरों में प्यार, दया, पॉजिटिविटी की तलाश करें।

आगे उन्होंने लिखा, रास्ते में किसी की सहायता करने के लिए हमेशा रुकें। अपने आप को क्षमा करें और गलती होने पर सीखें, लेकिन सबसे अधिक अपनी जर्नी को एंजॉय करें। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास आपको केवल अधिक खुशी की ओर ले जाएं। वहीं, सुनील शेट्टी की इस पोस्ट पर कमेंट कर अब सेलेब्स अहान को बर्थडे विश कर रहे हैं।
1640674596 8
अहान ने फिल्म तड़प से किया डेब्यू
अहान शेट्टी ने पिछले दिनों ही फिल्म तड़प से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। अहान की फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज हुई है। इस फिल्म में उन्होंने ईशाना का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी एक जुनूनी प्रेमी पर आधारित है। फिल्म में अहान के साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया में मुख्य किरदार निभाया है। वहीं फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला ने किया है। 
1640674532 7
बताते चले, मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तड़प’ साल 2018 में आई तेलुगु ब्लॉकबस्टर लव स्टोरी ‘आरएक्स 100’ की आधिकारिक रीमेक है।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।