रेस्टोरेंट में दिखा Suhana Khan का नया अंदाज, इस जेस्चर से फैंस का दिल जीतती आई नजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रेस्टोरेंट में दिखा Suhana Khan का नया अंदाज, इस जेस्चर से फैंस का दिल जीतती आई नजर

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान बॉलीवुड की उन स्टार किड्स में से एक है जो आए दिन

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान बॉलीवुड की उन स्टार किड्स में से एक है जो आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती है साथ ही हर बार कुछ ऐसा कर देती है जिससे एक्ट्रेस लाइम लाइट में आ ही जाती है तो एक बार फिर सुहाना ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके बाद एक्ट्रेस लोगों की तारीफ बटोरती हुई दिखाई दी है।बीते दिनों पहले सुहाना खान को गरीबों में 500 रूपये के नोट बांटते हुए देखा गया था जिसके चलते उन्हें ट्रॉल्लिंग का शिकार होना पड़ा।
1692182177 [image] 1667968
इसी बीच सुहाना ने एक ख़ास अंदाज में होने फैंस का दिल जीता है।बता दे, सुहाना खान बीती रात  द आर्चिज के सितारों के साथ 15 अगस्त का जश्न मानाने गई थी इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेट में मौजूद लोगों को खाना सर्व करते हुए देखा गया।बता दे, इस दौरान सुहाना खान बड़े ही प्यार से लोगों को खान खिलाती हुई नजर आई,  इस दौरान सुहाना को खाना सर्व करते हुए देखा गया तो कभी वहां मौजूद लोगों से बात चीत करते हुए देखा गया।
1692182185 [image] 3879767
वही सुहाना खान के अलावा ख़ुशी कपूर और अगस्त्य नंदा ने भी लोगों को खूब खान खिलाया इस दौरान ये सभी सितारे देसी लुक में दिखाई दिए।वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस भर-भर इस वीडियो पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे है।इस दौरान सुहाना को सफ़ेद सूट दे देखा गया वहीं ख़ुशी कपूर ने लाइट पीच कलर का सूट पहना था।
1692182193 screenshot 1
1692182199 screenshot 2
इसी के साथ सामने आई वीडियो में ये दोनों काफी खुश नजर आ रही है और सुहाना खान की लोग जमकर तारीफ़ करते हुए दिखाई दिए।इसी के साथ ऐसा कहां जा रहा है कि सुहाना जल्द ही फिल्म  द आर्चिज में नजर आने वाले है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रही है।ऐसे में सुहाना और उनकी टीम फिल्म  द आर्चिज का सपोर्ट करते दिखाई दे रहे है।इस फिल्म के जरिए सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा बॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।