जोया अख्तर के ऑफिस से निकलते हुए दिखी सुहाना खान, डेब्यू के लिए तैयार है शाहरुख की लाडली? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जोया अख्तर के ऑफिस से निकलते हुए दिखी सुहाना खान, डेब्यू के लिए तैयार है शाहरुख की लाडली?

सुहाना को शुक्रवार को फिल्म मेकर जोया अख्तर के ऑफिस से निकलते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया। तस्वीरों

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान की फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। हर कोई सुहाना खान को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अपनी पढ़ाई कर वापस भारत लौटीं सुहाना खान हाल ही में मुंबई में नजर आईं, सुहाना को शुक्रवार को फिल्म मेकर जोया अख्तर के ऑफिस से निकलते हुए पैपराजी ने स्पॉट किया। तस्वीरों के वायरल होने के बाद चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया कि क्या अब सुहाना खान अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं?
1644049661 79009842
रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मिटिंग उस प्रोजेक्ट के लिए हो सकती है जिसके बारे में काफी पहले खबर आई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि सुहाना अपना डेब्यू जोया अख्तर की फिल्म के साथ कर सकती हैं। जो कि पॉपुलर कॉमिक्स आर्ची का रूपांतरण होगा। हालांकि इस पर अभी तक कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। 
1644049164 star kids who went to same school 8 61fe1ac467c1c
लेकिन खबरें हैं कि इस फिल्म में सुहाना के साथ श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगे। ऐसी चर्चाएं हैं कि जोया की इस फिल्म का नाम द आर्चीज होगा। ये चार दोस्तों की कहानी होगी, जिसमें उनकी टीनएज लाइफ को दिखाया जाएगा। इसमें लव ट्राएंगल का तड़का भी लगेगा। आर्ची गैंग का ये देसी वर्जन इंडियन फैंस को खूब भाने वाला है। 
1644049186 sudgfg
वही आपको बता दे, इसके बाद सुहाना को एक रेस्तरां में भी जाते देखा गया। इस दौरान शाहरुख खान की लाडली ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और उन्होंने COVID-19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया। सुहाना ने व्हाइट कलर का स्पैगिटी टॉप पहना हुआ था। इसके साथ मास्क से अपना फेस कवर किया था। गले में एक गोल्ड चेन के साथ छोटा सा पैंडेंट। इसके साथ बाल पूरी तरह से बांधे हुए थे। सुहाना ने वहीं मौजूद पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया और सीधे अपनी कार में जाकर बैठ गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।