सुहाना खान ने पार्टी में किया जबरदस्त डांस,ये वायरल वीडियो है सबूत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुहाना खान ने पार्टी में किया जबरदस्त डांस,ये वायरल वीडियो है सबूत

किंग खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही एक चमकता हुआ सितरा बन

किंग खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही एक चमकता हुआ सितारा बन चुकी हैं। सुहाना खान हमेशा ही अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इनकी अभी से ही काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। 
1560250723 59905791 413569339224427 4045444662793377682 n
क्योंकि सुहाना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों से सुर्खियां बटोरने वाली सुहाना खान की इन दिनों एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 
हाल ही में सुहाना खान ने फिर से इंटरनेट पर अपना खूब रंग जमाया हुआ है। उनका एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो शायद किसी पार्टी का है। सुहाना इस वायरल वीडियो में बेहतरीन डांस मूव्स करती हुई दिख रही हैं। 
1560251891 60946499 620501588453559 5449221746244796227 n (1)
उन्होंने सिल्वर कलर की शॉर्ट वन शोल्डर ड्रेस  पहनी हुई है जिसमें वो कयामत ढा रही हैं। स्मोकी आई मेकअप के साथ सुहाना का ये लुक बहुत गजब का लग रहा है। पार्टी में सुहाना खूब एन्जॉय करते हुए भी दिखाई दे रही है।  बताते चलें कि सुहाना खान काफी अच्छा डांस करती हैं और हर जगह उनके डांस की चर्चा भी होती है। इस वीडियो में आप सुहाना का डांस देख सकते हैं। 
1560252088 45303411 472087269981567 466985535816657671 n

यहाँ देखें सुहाना खान का डांस वीडियो

 

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब सुहाना का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। सुहाना अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो के चलते लाइमलाइट में रहती हैं। इससे पहले सुहाना का बुमरांग वीडियो वायरल हुआ था वो वीडियो भी एक शॉर्ट फिल्म का था जिसमें सुहाना एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रही थीं।
1560251900 62227953 171534157189533 3778025004623031672 n (1)
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय सुहाना लंदन के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं। वह जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। सुहाना खान ने बीते साल वोग मैग्जीन के लिए कवर फोटोशूट भी करवाया था। ऐसा कहा जा रहा है कि सुहाना खान अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी। इन दिनों सुहाना छुट्टियां मानने के लिए अपने घर मुंबई आई हुई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।