प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का जश्न शुरू,ब्राइडल शावर की तस्वीरें वायरल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का जश्न शुरू,ब्राइडल शावर की तस्वीरें वायरल

प्रियंका चोपड़ा की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन अब शुरू हो गए हैं। रविवार की रात उन्होंने न्यूयॉर्क में

प्रियंका चोपड़ा की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन अब शुरू हो गए हैं। रविवार की रात उन्होंने न्यूयॉर्क में एक ब्राइडल शॉवर पार्टी होस्ट करी जिसमें उनकी कुछ चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इन फोटो में प्रियंका पार्टी के लिए तैयार होती दिख रही हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है ”टाउन में मेरी फ्रेंड्स। पार्टी का बहाना। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन।” प्रियंका ने सेलिब्रेशन के दौरान व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ था।  उनकी स्माइल थमने का नाम ही नहीं ले रही थी।

https://www.instagram.com/p/Bpf3jawAUNR/?utm_source=ig_embed

इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने अपने प्री ब्राइडल लुक को सपोर्ट करने के लिए डायमंड नेकलेस पहना था। होने वाली सास यानी निक जोनास की मां डेनिस जोनास के साथ उनकी जबर्दस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। हालांकि उनकी इस पार्टी में बॉलीवुड से कोई भी सेलेब दिखाई नहीं दिया। अब यह तो प्रियंका या उनके करीबी ही बता सकते हैं कि इस पार्टी के लिए उन्होंने बॉलीवुड से किसी को इनवाइट किया था या नहीं।

https://www.instagram.com/p/Bpfz85zgtFg/?utm_source=ig_embed

ब्राइडल शॉवर पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के दोस्त और हॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की

प्रियंका के लिए इस ब्राइडल शॉवर पार्टी का आयोजन उनकी करीबी दोस्त मुबिना और अंजुला ने किया था। इस सेलिब्रेशन में प्रियंका के दोस्त और हॉलीवुड के कई सारे सितारों ने शिरकत की थी। इसके साथ ही प्रियंका के ब्राइडल शॉवर में उनकी होने वाली ननद डेनिएली जोनास और उनकी बेटी एलिना भी शामिल हुईं।

https://www.instagram.com/p/BpfyqkMgfVO/?utm_source=ig_embed

वेन्यू के बाहर मौजूद पैपराजी से बात करते हुए प्रियंका ने कहा कि वो अपने ब्राइडल शॉवर और प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

https://www.instagram.com/p/BpgFXyXgd_f/?utm_source=ig_embed

फिलहाल ये बता दें कि प्रियंका अपनी शादी की तैयारियों में काझी बिजी हैं। प्रियंका के दुल्हने के रुप में देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच प्रियंका की वाइट गाउन पहने हुए एक फोटो सामने आई है। इस फोटो को देखकर फैंस हैरान हैं।

https://www.instagram.com/p/BpgQhL_AHbc/?utm_source=ig_embed

इस वायरल फोटो को लेकर कयायस लगाया जा रहा है कि कहीं सामने आईं तस्वीरें प्रियंका के ब्राइडल शॉवर की है। वाइट गाउन प्रियंका वाकई में काफी सुंदर लग रही हैं। इस फोटो को देखकर आप कह सकते हैं कि वो अपनी प्री वेडिंग एन्जॉय कर रही हैं।

https://www.instagram.com/p/Bpf-p0EAyqT/?utm_source=ig_embed

वायरल फोटोज में प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ प्री वेडिंग पार्टी करती नजर आईं हैं। प्री वेडिंग पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

https://www.instagram.com/p/Bpf28iiA4dn/?utm_source=ig_embed

 निक और प्रियंका चोपड़ा इसी साल दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी कर सकते हैं।  वहीं ऐसे में प्रियंका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन देखने के बाद तो साफ है कि उनकी शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।

https://www.instagram.com/p/BpcLQEvAqK7/?utm_source=ig_embed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।