जानिये राज़ ! आखिर क्यों सलीम खान को 4 बच्चे होने के बाद भी 'अर्पिता खान' को गोद लेना पड़ा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जानिये राज़ ! आखिर क्यों सलीम खान को 4 बच्चे होने के बाद भी ‘अर्पिता खान’ को गोद लेना पड़ा

NULL

बॉलीवुड के सबसे चर्चित परिवारों में से एक है बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का परिवार जिनके यहाँ होने वाली हर छोटी बड़ी चीज़ मीडिया की सुर्ख़ियों में होती है। आज हम आपको बताने जा रहे है सलमान की बहन अर्पिता के बारे में काफी दिलचस्प बात जो आपको हैरान कर देगी।

1 294आप ये तो जानते होंगे की अर्पिता सलमान की सगी बहिन नहीं है बल्कि अर्पिता को सलमान के माता पिता द्वारा गोद लिया गया था। सलमान के साथ साथ अरबाज़ खान और सोहेल खान यानि तीनों खान बंधुओं का अपनी बहनों के प्रति प्रेम जगजाहिर है। तीनों भाई अपनी दोनों बहनों यानि अलवीरा और अर्पिता से खूब प्यार करते है।

2 160सलमान और अर्पिता का लगाव कुछ ज्यादा ही ख़ास है इसलिए अर्पिता ही सबसे ज्यादा सलमान के करीब नज़र आती है चाहे बात फिल्म प्रमोशन की हो या, या बॉलीवुड पार्टी हो और या फिर कोई फॅमिली फंक्शन सलमान खान और अर्पिता साथ देखे जाते है।

3 150पर आपने कभी सोचा है की सलीम खान ने तीन बेटे (सलमान, अरबाज, सोहेल) और एक बेटी अलवीरा के होते हुए अर्पिता को गोद क्यों लिया?

4 131इसके कई कारण बताए जाते हैं। कुछ खास लोगों की माने तो बताया जाता है की सलमान के पिता सलीम खान और माँ सलमा अक्सर सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाया करते थे और वहां फुटपाथ पर बैठे गरीबों को कुछ ना कुछ दान किया करते थे। उन गरीब लोगों में से एक अर्पिता की माँ भी थी।

5 113उन दिनों जब सलीम और सलमा फुटपाथ के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि अपनी बेटी (अर्पिता) को जन्म देने के बाद उस गरीब महिला (अर्पिता की माँ) की मृत्यु हो गई थी। मासूम को ऐसी हालत में फुटपाथ पर पड़ा देख सलीम और सलमा का दिल पसीज गया। वो उसे अपने साथ अपने घर ले आए।

6 71बाद में दोनों ने उस मासूम बच्ची को अपने परिवार का हिस्सा बनाने का फैसला लिया। यह अर्पिता ही थी। कई लोगों का मन्ना है की अर्पिता को सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलेन ने अडॉप्ट किया था और वो एक अनाथालय से इन्हें घर ले आई और तब से ये खान परिवार की महत्वपूर्ण सदस्य बन गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।