Shararat की स्टारकास्ट का सालों बाद हुआ रीयूनियन, क्या फिर दिखेगा टीवी पर शो का सीक्वल? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Shararat की स्टारकास्ट का सालों बाद हुआ रीयूनियन, क्या फिर दिखेगा टीवी पर शो का सीक्वल?

हाल ही में ध्रुव, जिया, राजा, मीता और पैम एक साथ नज़र आए। इन सभी को साथ देखकर

सुपर नेचुरल पावर्स से भरा टीवी का पॉपुलर शो ‘शरारत’ क्या फिर से टीवी पर वापसी करने वाला है? क्या एक बाद फिर ऑडियंस को थोड़ा मैजिक, थोड़ी नजाकत देखने को मिलेगी? क्या सालों बाद इस शो का सीक्वल आने वाला है? ये सब सवाल अब इस शो के फैंस के मन में उठने लगे हैं। दरअसल, हाल ही में ध्रुव, जिया, राजा, मीता और पैम एक साथ नज़र आए। इन सभी को साथ देखकर फैंस एक्साइटेड हो उठे। 
1675847807 329818042 729635525402877 3644590542422895086 n
आपको बता दें, हाल ही में शरारत की स्टारकास्ट का रीयूनियन हुआ है। इस दौरान इन सभी एक्टर्स ने जमकर मस्ती की और एक बार फिर अपना जादू चलाया। ऐसे में सोशल मीडिया पर अब इनकी फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। फैंस इन्हे साथ देखकर एक बार फिर अपनी यादें ताज़ा कर रहे हैं और ये उम्मीद लगा बैठा हैं कि शायद फिर से उन्हें ये शो देखने का मौका मिलेगा। 
1675847993 328361278 574461740992107 6939263290954383993 n
आपको बता दें, शरारत छोटे पर्दे का एक ऐसा शो हुआ करता था जो हर उम्र की ऑडियंस के दिलों पर छाया हुआ था। ये शो सभी का फेवरेट शो था, ऐसे में इन सभी स्टार्स को एक-साथ देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं।एक्टर करणवीर बोहरा, श्रुति सेठ, सिंपल कौल, हर्ष वशिष्ठ और अदिति मलिक 17 साल बाद जब मुंबई में एक रेस्टोरेंट में मिले तो खूब धमाल हुआ। 

इस दौरान सामने आई सभी तस्वीरों और वीडियो में इन स्टार्स के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इसके अलावा जो फैंस से नोटिस किया वो थी उनकी बढ़ती उम्र। दरअसल, कई स्टार्स की ऐज उनके चेहरे पर नज़र आ रही थी। हालांकि इनका दिल अभी भी बच्चा ही बना हुआ है, जिसका सबूत है वो वीडियो जो इन्होने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं। 

वहीं, अब इन सभी स्टार्स का रियूनियन देखकर फैंस भी ‘शरारत सीजन 2’ की डिमांड कर रहे हैं। अब देखना होगा कि उनकी ये डिमांड पूरी होती है या नही। लेकिन कम से कम इन्हे साथ देखकर उनके दिल को सुकून ज़रूर मिला होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।