पेरिस के इस आलिशान महल में होगी प्रियंका चोपड़ा के जेठ - जेठानी की दूसरी शादी, खर्च होंगे करोड़ों - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पेरिस के इस आलिशान महल में होगी प्रियंका चोपड़ा के जेठ – जेठानी की दूसरी शादी, खर्च होंगे करोड़ों

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस के ससुराल से एक बड़ी खबर

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस के ससुराल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है और वो ये की प्रियंका के  जेठ-जेठानी जो जोनस और सोफी टर्नर जल्द ही दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। शादी का ये ग्रैंड समारोह सिटी ऑफ़ लव यानि पेरिस में होने जा रही है। 
1561720786 priyanka family
निक जोनस और प्रियंका इन दिनों पेरिस में ही है और करीब एक हफ्ते से शादी की।  इस शादी का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है और सोशल मीडिया पर प्यार से इस कपल को ‘जोफी’ नाम दिया गया है। 
1561720883 chateau
आपको बता दें ये शादी समारोह 18 वीं शताब्दी के आलिशान महल Château में होने जा रही है। ये जगह पेरिस की सबसे ग्रैंड और आलीशान जगहों में से एक मानी जाती है। ये महल करीब 17 एकड़ में फैला हुआ है। 
1561720904 51822321 120274269073543 7545808397362488594 n
वैसे तो Château महल की कई ख़ास बातें है पर मुख्य तौर पर देखा जाए तो यहाँ शानदार बाग-बगीचे के साथ 82 फुट लंबा स्वीमिंग पूल,  एक वाइनरी और टेनिस कोर्ट भी है। साथ ही इस महल में 9 आलिशान कमरे भी है जो लग्ज़री सुविधाओं से लेस है। 
1561720914 jonas family (1)
ख़बरों के अनुसार Château में एक रात रुकने के लिए अगर रूम बुक किया जाए तो लगभग 3,21,084 लाख रुपये करीब खर्च करने पड़ते है। जो जोनस और सोफी ने तय किया था की वो अपनी शादी में एक ग्रैंड पार्टी करेंगे और ऐसा ही कुछ इंतजाम यहाँ किया जा रहा है। 
1561720928 jonas family (2)
इस शादी की पार्टी में शानदार डेकोरेशन का काम किया जा रहा है और इसके अलावा  केक का भी इंतजाम किया जाएगा। आपको बता दें जो जोनस और सोफी ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2019 के कुछ घंटों के बाद सीक्रेट वेडिंग की थी जो लास वेगस के लिटिल व्हाइट चैपल में हुई थी। 
1561720942 sophie turner
अब ये कपल दूसरी बार शादी करने जा रहा है और इन दिनों दोनों पेरिस में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। फैंस की तरफ से भी इस कपल को ढेरों शुभकामनायें मिल रही है। 
1561720952 sophie turner and jo jonas 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।