Jiah Khan Suicide Case में बरी हुए Sooraj Pancholi, 10 साल दर्द झेलने के बाद आया एक्टर का रिएक्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Jiah Khan suicide case में बरी हुए Sooraj Pancholi, 10 साल दर्द झेलने के बाद आया एक्टर का रिएक्शन

जिया खान सुसाइड केस में आज फैसला आना था। इस केस में क्या होने वाला है ये जानने

जिया खान सुसाइड केस में आज फैसला आना था। इस केस में क्या होने वाला है ये जानने के लिए सब बेताब बैठे हैं। सालों से चल रहे जिया खान सुसाइड केस में सीबीआई की विशेष अदालत ने आखिरकार अपना फैसला सुना ही दिया। कोर्ट ने आरोपी एक्टर सूरज पंचोली को बेकसूर बताया है। बता दें, शुक्रवार को स्पेशल सीबीआई कोर्ट में जज ने कहा, सबूतों के अभाव में ये कोर्ट सूरज पंचोली को दोषी नहीं मान सकता, इसलिए उन्हें बरी किया जाता है। 
1682673167 21177473 low res death in bollywood f8ea
आपको बता दें कि जिया की मौत के बाद पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसमें सूरज पंचोली पर टॉर्चर करने और धोखा देने का आरोप लगाया गया था। इस चिट्ठी के आधार पर सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया गया था। सूरज पर अपनी गर्लफ्रेंड जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। इसके अलावा जिया की मां का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या करके उसे फांसी पर लटकाया गया है। 
1682673203 138668945 869967380486954 6473685030936983972 n
जिया खान की रिक्वेस्ट पर ये केस 2014 में सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने 2016 में ये पुष्टि की कि जिया ने फांसी लगाकर अपनी जान ली थी औरउनका मर्डर नहीं हुआ। लेकिन साल 2021 में जिया खान की मां राबिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर न्याय की गुहार लगाई थी। 
दरअसल, राबिया सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं थीं। उनका कहना था कि उनकी बेटी के शरीर पर चोटों के कई निशान हैं, जो कि फांसी लगाने से नहीं हो सकते। राबिया का दावा था कि फॉरेंसिक जांच में मिले सबूतों से भी ये लग रहा है कि जिया की हत्या करके उसे फांसी पर लटकाया गया। जिसके बाद जिया को न्याय दिलाने के लिए उनकी मां ने कैंपेन भी चलाया। 
1682670927 343331118 740475511110646 8213650500745989883 n
लेकिन अब जिया खान सुसाइड मामले में सूरज पंचोली बरी हो गए हैं। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन भी दिया है। एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, ‘सच की हमेशा जीत होती है।’ इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और दिल वाली इमोजी भी बनाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।