सोनू सूद के नाम का फैन ने बनाया टैटू, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक शख्स ने अपने हाथ पर सोनू सूद के नाम का टैटू बनवाया है, जिस पर उन्होंने अपना

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस वक़्त अपनी दरियादिली के लिए फेमस है। कोरोना काल से ही उनकी पॉपुलैरिटी आसमान छू रही है। हर दूसरा शख्स अब सोनू सूद का फैन है। लोगो में सोनू सूद को लेकर दीवानगी इस कदर बढ़ गई है की लोग उन्हें अब भगवान की तरह पूजने लगे है। 
उनके नेक काम की वजह से हर तरफ उनकी तारीफ होती हैं। सोनू सूद के फैंस अक्सर कुछ न कुछ करके उन्हें ट्रिब्यूट देने की कोशिश करते रहते हैं। अब एक शख्स ने अपने हाथ पर सोनू सूद के नाम का टैटू बनवाया है, जिस पर उन्होंने अपना रिएक्शन दिया। 
1610359266 sonu tattoo
सोनू ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें फैन अपने हाथ पर उनके नाम के टैटू को दिखाता नजर आ रहा है। सोनू सूद ने लिखा, ”भाई, प्लीज टैटू मत बनवाओ। मैं जानता हूं कि तुम मुझसे प्यार करते हो लेकिन अपना प्यार दिखाने के लिए इस दर्द से गुजरने की जरूरत नहीं है।” 
1610359278 tattoo
सोनू सूद के इस ट्वीट पर अब फैंस कॉमेंट कर रहे हैं। आपको बता दे वो वीडियो भी अब तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।