सोनू सूद के नए पोस्टर ने फैंस को चौंकाया, आगे क्या करने वाले हैं एक्टर? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनू सूद के नए पोस्टर ने फैंस को चौंकाया, आगे क्या करने वाले हैं एक्टर?

एक्टर सोनू सूद कभी भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। एक्टर हमेशा अपने

एक्टर सोनू सूद कभी भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। एक्टर हमेशा अपने इस नेक काम की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। सोनू सूद सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और वह जरूरद मंददों की मदद के लिए फैंस से आग्रह करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक नई तस्वीर की है, जोकि उनके आगामी प्रोजेक्ट की है। 
1640174779 18
सोनू सूद की इस नई पोस्ट में उनके चेहरे पर छोटे-छोटे बाइनरी भाषा कोड़ की थीम भी नजर आ रही हैं। जिससे यह बात साफ है कि एक्टर का अगला प्रोजेक्ट किसी स्पेस मिशन या साइंस मिशन से जुड़ा हो सकता है।
1640174814 19
एक्टर नए मिशन के लिए हुए तैयार 
अभिनेता सोनू सूद द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर को उन्होंने एक टैग लाइक के साथ पोस्ट किया है, जो अब फैंस इस बात को सोचने पर मजूबर कर रही है साथ ही उन्हें उत्सुक बना रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में एक्टर ग्रे अंदाज में एक ओर दिख रहे हैं जबकि उनकी तस्वीर पर टैग लाइन लिखी है, आगे क्या?

 इस फोटो को राष्ट्र के नायक के रूप में जाने-जाने वाले सोनू सूद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, एक विश्वास ना होने वाले नए मिशन पर? 

सूत्रों के मुताबिक एक्टर को जल्द ही एक बड़ा ऐलान करना है, जिसको लेकर सोनू सूद काफी उत्साहित हैं। ऐसे में एक्टर ने अपने चाहने वालों को अपनी लाइफ  से जुड़ी बड़ी खबर देने के लिए सभी तैयारियां को पूरा कर लिया है। 
1640174871 21
 
वर्कफ्रंट की करें तो सोनू सूद साल 2022 में चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पृथ्वीराज में दिखाई देंगे हैं। इस फिल्म में उनके साथ खिलाड़ी अक्षय कुमार और मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के अलावा वो कोरताला में भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।