किंग चार्ल्स III की ताजपोशी में अपनी शिरकत देती नज़र आएँगी Sonam Kapoor, रॉयल सेरेमनी में बढ़ाएंगी भारत का मान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किंग चार्ल्स III की ताजपोशी में अपनी शिरकत देती नज़र आएँगी Sonam Kapoor, रॉयल सेरेमनी में बढ़ाएंगी भारत का मान

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के ब्रिटेन पर 70 सालों तक राज किया लेकिन बढ़ती उम्र के कारण उनके निधन

पूरे बॉलीवुड में अपने कमाल फैशन सेन्स के चलते हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाली सोनम कपूर कितनी स्टाइलिश हैं ये बताना की तो कोई ज़रूरत ही नहीं पड़नी चाहिए। उनके फैशन के चर्चे तो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक किये जाते हैं। सोनम ने हमेशा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत मान बढ़ाया हैं।
1683356315 342061449 617028056661016 2383136586011617856 n
ऐसे ही फिर एक बार ब्रिटेन के 40 वें सम्राट के रूप में किंग चार्ल्स III के राज्याभिषेक समारोह में दुनिया भर के मेहमान शामिल होने जा रहे हैं और इस फंक्शन में भारत की ओर से सोनम कपूर भी शामिल होने जा रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर को भी वेस्टमिंस्टर एब्बे में शामिल होने का मौका मिला है। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी है।
किंग चार्ल्स III की ताजपोशी में सोनम कपूर भी होंगी प्रेजेंट

वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस सोनम कपूर किंग चार्ल्स III के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में एक्सक्लूसिव स्पोकन वर्ड पीस देने के लिए इनवाइट किया गया है। एक्ट्रेस ने इसे लेकर पोस्ट में लिखा है, “ इस सेरेमनी के लिए कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर में शामिल होकर मैं सम्मानित महससू कर रही हूं।” सोनम 7 मई को विंडसर कैसल, यूनाइटेड किंगडम में स्टीव विनवुड और स्पेशल कॉमनवेल्थ वर्चुअल गाना गाने वालों का इंट्रो देंगी।
मुंबई के दो डब्बावाले भी किंग चार्ल्स III की ताजपोशी में होंगे सामिल
1683356392 whatsapp image 2023 05 04 at 15.04.14
समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के दो डब्बावाले भी इस कार्यक्रम में अपनी बिरादरी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। किंग चार्ल्स के लिए वे एक पुनेरी पगड़ी और वारकरी समुदाय द्वारा उपहार के रूप में बनाई गई एक शॉल ले जा रहे हैं। जो वाकई भारत की ओर से चार्ल्स के लिए एक पारम्परिक तोहफे की तरह होगा।   
सोनम कपूर वर्क फ्रंट
1683356410 341352908 911745463209784 1958076390827779860 n
सोनम कपूर काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं हालांकि एक्ट्रेस एक बार फिर पर्दे पर कमबैक करने जा रहे है। वे डायरेक्टर शोम मखीजा के निर्देशन में बनने वाली क्राइम थ्रिलर ‘ब्लाइंड’ से कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म से सोनम कपूर का लुक रिलीज किया गया था।
किंग चार्ल्स III की ताजपोशी में दुनिया भर के सेलेब्स
1683356444 adele king charles harry styles 6452cda3a8480
बता दें कि एलिजाबेथ द्वितीय के सालों तक ब्रिटेन की महारानी बनकर राज किया था। ऐसे में दशको बाद किंग चार्ल्स III की ताजपोशी को बेहद खास माना जा रहा है। समारोह में कैटी पैरी, लियोनेल रिची, एंड्रिया बोसेली, सर ब्रायन टेरफेल, फ्रेया राइडिंग्स, एलेक्सिस फ्रेंच सहित कई सेलेब्स शामिल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।