बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर उन सेलेब्स की लिस्ट में शुमार है जो कुछ भी पहन लें लेकिन फिर भी हमेशा सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। वैसे इस बात में जरा भी शक नहीं कि जब बात सोनम के फैशन और स्टाइल की आती है तो सोनम फिल्म इंडस्ट्री की अच्छी-अच्छी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ देती हैं। सही मायनों में सोनम बॉलीवुड जगत की फैशनिस्टा है। इस बात का सबूत तो खुद सोनम का लेटेस्ट फोटोशूट है।
बीती रात यानी सोमवार को सोनम कपूर ने रॉयल अटायर में एक फैशन इवेंट के दौरान भारतीय डिजाइनर के लिए रैम्प पर उतरीं। सोनम कपूर इस फैशन शो में काफी जबरदस्त लग रही थीं। यहाँ पर सोनम कपूर इंडियन लुक में नजर आई। रैम्प पर अभिनेत्री गुलाबी रंग का हेवी काम वाला लहंगा-चोली पहने हुए दिखाई दीं।
सोनम कपूर के इस लहंगे पर रेशम और शीशे की बारीक कारीगरी की गई है। जिसके साथ उन्होंने हेवी पारंपरिक जूलरी और मांगटीका भी कैरी किया हुआ था।
सोनम के हेयर स्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों का जुड़ा बनाकर उसमें गजरा लगया था। सोनम इस फैशन शो में डिज़ाइनर अभिनव मिश्रा के लिए शो-स्टॉपर बनी थीं।
सोनम कपूर अपने इस लुक में बेहद शानदार लग रही थीं। रैंप पर सोनम कपूर अपने हुस्न की बिजलियां गिराती नजर आई। इस फैशन शो में जिसने भी सोनम कपूर को एक बार देखा वो बस देखता ही रह गया।
इतना ही नहीं रैंप वॉक करते वक्त सोनम कपूर बिल्कुल नई नवेली दुल्हन की तरह शरमाती हुई दिखी। उनके चेरहे पर मंद-मंद मुस्कान उनके इस अंदाज को और भी ज्यादा निखार रही है।
अपने इस लुक में अभिनेत्री किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। रैंप पर चलते वक्त सोनम बड़े ही नजाकत के साथ अपने लहंगे के पल्लू को एक बार नहीं बल्कि कई बार संभालती हुई नजर आई। फैंस को भी सोनम की ये दिलकश अदा काफी पंसद आ रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द जोया फैक्टर में दिखाई दी थीं। यह फिल्म अनुजा चौहान के उपन्यास द जोया फैक्टर पर आधारित है।