लंदन में सोनम कपूर पति संग जमीन पर सोने को हुई मजबूर, तस्वीर में ये बताई वजह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लंदन में सोनम कपूर पति संग जमीन पर सोने को हुई मजबूर, तस्वीर में ये बताई वजह

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों सुर्ख़ियों में है और उनकी जमीन पर सोते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया

सोनम कपूर इन दिनों लंदन में रह रही है। मुंबई छोड़ लंदन शिफ्ट होने के पीछे वजह ये बताई जा रही है कि सोनम के पति आनंद अहुजा का सारा बिज़नस लन्दन में है और इसी वजह से सोनम भी लन्दन में रह रही है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

बीते साल 2018 में 8 मई को सोनम कपूर ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी रचा ली थी। शादी के बाद आनंद आहूजा ने लंदन में घर ले लिया जिसके चलते सोनम कपूर का ज्यादा समय वहीं बीतता है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर एक्ट्रेस है और उनका सारा काम मुंबई में ही है पर उनका कहना है की वो और आनंद बिना मिले दो हफ्ते से ज्यादा नहीं रह सकते और इसी वजह से लंदन में नया घर लेने का प्लान बना और वो भी आनंद सन्ग वहीँ चली गयी है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजाजमीन पर सोने के बावजूद इस शादीशुदा जोड़े का प्यार खूब झलकता है और बीते दिनों एक इंटरव्यू में आनंद अहुजा ने बताया था की वो अकसर बिज़नस के सिलसिले में भारत से बाहर रहते है और सोनम के साथ उन्होएँ तय किया है की वो बिना मिले दो हफ्ते से ज्यादा नहीं रहेंगे।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

आपको बता दें सोनम कपूर को भारत से बेहद प्यार है और एक तरफ जहाँ सभी सितारे विदेश में जाकर शादी रचा रहे थे वहीँ सोनम कपूर ने भारत में ही शादी की। इनकी शादी में भी पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था और सबने मिलकर खूब धमाल भी मचाया था।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों सुर्ख़ियों में है और उनकी जमीन पर सोते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये तस्वीरें लंदन की है और सोनम कपूर ने खुद इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपलोड किया है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

इन तस्वीरों को सोनम ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है- लंदन में जमीन पर सोते हुए क्योंकि अभी तक हमारे बेड नहीं आए हैं, लेकिन आनंद ठीक हैं क्योंकि ये खूबसूरत यादें हैं।

ऐसे टीवी अभिनेता जो अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड के ऑनस्क्रीन देवर – जेठ बन चुके है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।