इस आलीशान घर में सोनम कपूर बिता रही है अपना क्वारंटीन पीरियड टाइम,दिल जीत लेंगी तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इस आलीशान घर में सोनम कपूर बिता रही है अपना क्वारंटीन पीरियड टाइम,दिल जीत लेंगी तस्वीरें

जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों के अंदर

जानलेवा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों के अंदर कैद हैं और सभी स्टार अलग-अलग तरह से अपना यह क्वारंटाइन समय बिता रहे हैं। इन समय सोनम कपूर भी अपने ससुराल दिल्ली में हैं और उन्होंने वहां खुद को क्वारंटाइन कर रखा है। बता दें कि सोनम कपूर मार्च में लंदन से लौटी थीं, जिसके बाद से एक्ट्रेस ने खुद को लगातार क्वारंटाइन में रखा हुआ है। हाल ही में सोनम ने तस्वीरों के जरिए बताया कि उनका क्वारंटाइन पीरियड कैसे गुजर रहा है।
1589264143 12
सोनम कपूर ने साझा की सुसराल के घर की तस्वीरें 
सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आनंद आहूजा के घर की एक नहीं बल्कि कई फोटोज साझा कि है और उनका यह घर वाकई बेहद शानदार है। एक्ट्रेस ने एक दो नहीं बल्कि लगातार अपने घर के अंदर की कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें बेडरूम से लेकर स्टडी, किचन, गार्डन, लिविंग रूम सबकुछ दिखाई दे रहा है।  
1589264294 13
एक तस्वीर में सोनम बेडरूम में पति आनंद के साथ बेड पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो पर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘क्वारंटीन का स्नैपशॉट’। 

बेडरुम की इस दूसरी फोटो में सोनम कपूर बेड पर किताब पढ़ रही हैं और उनके पति आनंद आहूजा चेयर पर बैठे हुए हैं।
1589263722 5
 
सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में कभी आनंद आहूजा अकेले नजर आ रहे हैं तो कुछ में वो सोनम के साथ में हैं।
1589263760 6
सोनम कपूर ने  वर्कआउट करते हुए पति आनंद आहूजा की तस्वीर पोस्ट की।
1589263799 8
कुछ ऐसा है सोनम कपूर का किचन और इन दिनों क्वॉरंटीन में सोनम कुकिंग को भी खूब इंजॉय कर रही है।
1589263897 10
सोनम ने अपने स्टडी रूम की तस्वीरें भी शेयर करी है जिसमें उनके पति आनंद आहूजा किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं।
1589263851 9
ऐसा है सोनम कपूर के आलीशान घर के बाहर का एरिया जहां पर चारों ओर हरियाली ही हरियाली है।
1589263812 7
आनंद आहूजा एक नामी बिजनसमैन हैं जिनकी आहूजा फैमिली के नाम से देश की एक बड़ी एक्सपोर्ट कंपनी है, जो GA, Tommy Hilfiger जैसे कई ब्रैंड्स के साथ डील करती है।
1589264014 11
बता दें कि आनंद आहूजा के पास सिर्फ लुटियन्स जोन के अलावा दिल्ली के गोल्फ लिंक में घर है। इसके अलावा उनकी मुंबई और लंदन में भी अपनी प्रॉपर्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।