किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में Sonam Kapoor की स्पीच देख भड़के नेटिजन्स, एक्ट्रेस का उड़ाया मजाक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में Sonam Kapoor की स्पीच देख भड़के नेटिजन्स, एक्ट्रेस का उड़ाया मजाक

सोनम कपूर ने किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में भाग लिया और इस दौरान स्पीच भी दी। अब इसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल हुईं। ये काफी बड़ा इवेंट था और इसमें दुनियाभर से मेहमानों से शिरकत की थी। इस इवेंट में ना सिर्फ सोनम शामिल हुई बल्कि उन्होंने वहां मौजूद लोगों के सामने स्पीच भी दी। सोनम की स्पीच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अपनी स्पीच को लेकर अब वो काफी ट्रोल हो रही हैं।
1683543823 345129505 734420948373017 3368536173904918572 n
सोनम कपूर की स्पीच का वीडियो उनकी मां सुनीता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में सोनम एक ऑफ-शोल्डर फ्लोरल गाउन पहना था जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स कैरी किए थे। शेयर किए गए वीडियो में आप देख सकते है कि सोनम अपनी स्पीच की शुरुआत देसी अदांज में करती हैं, वो सबसे पहले  ‘नमस्ते’ बोलती हैं। 
1683543902 sw
उसके बाद वो आगे कहती हैं, “हमारा राष्ट्रमंडल एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति विशेष है। हमारे इतिहास से सीखते हुए, हमारी विविधता से धन्य, हमारे मूल्यों से संचालित और सभी के लिए एक अधिक शांतिपूर्ण, टिकाऊ और समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, जहां हर आवाज सुनी जाती है। यहां राष्ट्रमंडल भर से अविश्वसनीय आवाजों का स्वागत किया जा रहा है।”

मगर सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की स्पीच वीडियो के सामने आते ही नेटिजन्स भड़क उठे है और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। ना सिर्फ स्पीच बल्कि एक्ट्रेस के नमस्ते बोलने के एक्सेंट और उनके ब्रिटिश साम्राज्य का शुक्रिया अदा करने के लिए भी निशाने पर लिया गया एक यूजर ने लिखा, “ये शर्मनाक है। इवेंट में जाना था तो अच्छे से तैयारी कर लेती, ये तो ऐसे बोल रही है मानों पांचवीं क्लास की बच्ची हो, जो अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हो।” दूसरे ने लिखा- ये एक ग्लोबल शर्मिंदगी है। तो किसी ने कहा कि जब जा रही थी तो ढंग से बोल लेती।”
1683543912 article 2023512712104243842000
1683543916 article 2023512712102643826000
1683543920 article 2023512712101143811000
एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्या उन्होंने अपने भाषण में हमें गुलाम बनाने और लूटने के लिए ब्रिटिश साम्राज्य का शुक्रिया अदा किया। बस जानने के लिए उत्सुक।” एक और नेटिजन ने  सोनम कपूर की स्पीच को ‘ग्लोबल शर्मिंदगी’  बताया। सोनम कपूर के अलावा इस इवेंट में टॉम क्रूज, निकोल शेर्जिंगर और कुछ अन्य फेमस सेलिब्रेटीज शामिल हुए थे। सोनम कपूर की इस इवेंट से कई तस्वीरें इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।