Sonali Bendre ने अपना नया लुक किया सोशल मीडिया पर पोस्ट, प्रियंका चोपड़ा को कहा -थैंक यू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Sonali Bendre ने अपना नया लुक किया सोशल मीडिया पर पोस्ट, प्रियंका चोपड़ा को कहा -थैंक यू

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस Sonali Bendre हाईग्रेड कैंसर से जूझ रही हैं। सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस Sonali Bendre हाईग्रेड कैंसर से जूझ रही हैं। सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में अपना एक नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें कि इस लुक में सोनाली के लंबे बाल दिखाई दे रहे हैं और इसमें वह बहुत सुंदर भी दिखाई दे रही हैं।

Sonali Bendre at New York Bendre Cancer Pakistani cricketer Shoaib Akhtar

इसके अलावा सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो भी शेयर किया है। इसमें सोनाली ने अपने पिछले लुक्स को मिलाकर एक कोलाज भी बनाया है। बता दें कि इस पोस्ट के लास्ट में सोनाली ने अपने नए लुक के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को थैंक्स भी कहा है।

sonali bendre

Sonali Bendre ने नए लुक के लिए पहनी विग

sonali bald look267 20180842131

Sonali Bendre लगभग 1 महीने पहले ही बाल्ड हुई थीं। सोनाली बेंद्रे का यह नया लुक उस विग की वजह से आई है जो उन्होंने अपने नए स्टाइलिश के कहने पर लगाई है।

sonali bendre

इस चीज का सजेशन सोनाली को प्रियंका चोपड़ा ने दिया था। दरअसल, सोनाली अपने लंबे बालों को बहुत मिस करती थीं। इसलिए सोनाली ने विग का सहारा लिया। अपनी पोस्ट के साथ ही सोनाली ने एक मैसेज भी लिखा है जिसे पढ़कर आप सब भी इमोशनल हो जाएंगे।

Sonali Bendre का यह मैसेज दिल छू लेगा

1535614925 sonali 123

Sonali Bendre ने अपने मैसेज में अल पचीनो की कही बात को शुरूआत में लिखती हैं और कहती हैं,”वेनिटी इज माय फेवरेट सिन। कौन नहीं चाहता अच्छा दिखना? हम जैसे दिखते हैं उसका साइकोलॉजीकल इम्पैक्ट हम पर होता है। यह इंपोरटेंट है कि आपको क्या खुश करता है, अगर कोई विग पहना है या ब्राइट रेड लिपस्टिक लगाई है या फिर हाई हील्स पहनी है।

4837d4d38ce2a353d2a4f1c57ff2fdc8

लार्जर पिक्चर पर जो चीजें आवाज करती हैं उस सब चीजों का इतना फर्क नहीं पड़ता है। कोई नहीं बता सकता है कि आपके लिए क्या अच्छा और क्या बुरा है। जब मैं विग टेस्ट कर रही थी तो मुझे सेल्फ डाउट हुआ कि क्या मैं अच्छी दिखना चाहती हूं? एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते आपसे उम्मीदें होती है अच्छा दिखने की।

https://www.instagram.com/p/BnVYAYAFNgc/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

इसलिए मुझमें ऐसी फीलिंग रही? लेकिन जब मैंने सोचा और यह मुझे अहसास हुआ कि मैं अपने लिए अच्छा दिखना चाहती हूं। अगर मैं स्कार्फ पहनने के मूड में हूं तो मैं बिल्कुल यह करूंगी। अगर मैं बिना स्कार्फ के चलना चाहूं तो भी मैं फ्री हूं और मैं ऐसा करूंगी।

sonali bendre priyanka chopra

सिर्फ यह पता होना चाहिए आपको क्या अच्छा लग रहा है और आपके लिए क्या बेस्ट काम कर रहा है। तो इसलिए हर मौके को आने दीजिए। सनशाइन की तरफ ध्यान दीजिए, एक दिन में एक बार सही। थैंक्यू प्रियंका आपने मुझे मेरा नया लुक दिलवाया।

102021 front

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Sonali Bendre आजकल अपने कैंसर का इलाज न्यूयॉर्क में करवा रही हैं। सोनाली बेंद्रे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी देती रहती हैं।

sonali bendre 3 20180735896

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।