Sonakshi Sinha Wished Her Rumored Boyfriend Zaheer Iqbal On His Birthday In This Unique Way. Sonakshi Sinha ने इस अनोखे अंदाज में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal को किया बर्थडे विश
Girl in a jacket

Sonakshi Sinha ने इस अनोखे अंदाज में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड Zaheer Iqbal को किया बर्थडे विश

  • सोनाक्षी सिन्हा ने अनोखे अंदाज में रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को किया बर्थडे विश
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया फनी वीडियो
  • वीडियो के कैप्शन में लिखा प्यार भरा नोट
  • फैंस अब इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और अभिनेता जहीर इकबाल को उनके जन्मदिन पर एक अनोखा बर्थडे विश किया हैं। बता दे की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना और जहीर का एक मजाकियां लेकिन प्यारा वीडियो साझा किया। जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं। साथ ही फैंस अब इस वीडियो पर जमकर अपना रिएक्शन देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

Sonakshi Sinha

वही वीडियो के साथ, उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा, जिसमे एक्ट्रेस ने लिखा हैं की- “द क्रे टू माई जेड(ई)… यह काफी स्पष्ट है। मेरे अपने व्यक्तिगत मनोचिकित्सक @iamzahero [?] को जन्मदिन की शुभकामनाएं” बता दे की जैसे ही वीडियो अपलोड किया गया, फैंस और सेलिब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में चिल्लाना शुरू कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

जहां हुमा क़ुरैशी ने कमेंट करते हुए लिखा हैं की- “ओउउउउइइइ।” वही डायना पेंटी ने दिल वाले इमोजी शेयर की। बता दे की हाल ही में, सोनाक्षी के जन्मदिन पर, जहीर ने उनके शूट सेट से लेकर आउटिंग तक कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं।तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगो का काम है कहना। नए…आप हमेशा मुझ पर निर्भर रह सकते हैं। आप सर्वश्रेष्ठ हैं। हमेशा दहाड़ते और उड़ते रहो। क्या आप और अधिक देख सकते हैं आप हमेशा जलपरी जैसा जीवन जीएं। हमेशा खुश रहें। मैं आपसे प्यार करता हूं।”

Zaheer Iqbal

बता दे की जहीर के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों को लेकर सोनाक्षी काफी सुर्खियों में रही हैं। इस जोड़े ने कहा है कि वे “सिर्फ दोस्त” हैं, लेकिन इससे पहले अभिनेता वरुण शर्मा की इंस्टा स्टोरी कुछ और ही संकेत दे रही थी।

sonakshi sinha

सोनाक्षी और जहीर को आखिरी बार ‘डबल एक्सएल’ नामक फिल्म और म्यूजिक वीडियो ‘ब्लॉकबस्टर’ में एक साथ देखा गया था। वर्क फ्रंट की बात करे तो सोनाक्षी को आखिरी बार रैपर यो यो हनी सिंह के साथ ‘कलास्टार’ गाने में देखा गया था। वह अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आएंगी।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARIको अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।