सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश जल्द करेंगे अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू, फिल्म में अदाकारा निभाएंगी अहम रोल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनाक्षी सिन्हा के भाई कुश जल्द करेंगे अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू, फिल्म में अदाकारा निभाएंगी अहम रोल

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म ‘निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी। दिलचस्प बात

दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेसमें नजर आएंगी। एक्ट्रेस पिछले तीन सालों से सिल्वर स्क्रीन
से दूर है लेकिन अब वह फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। सबसे खास बात
यह है कि इस फिल्म से उनके भाई कुश सिन्हा डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रह
है। यह कुश के निर्देशन में बनने वाली पहली फिल्म होने वाली है। हाल ही में फिल्म
का पहला लुक पोस्टर रिलीज किया गया था।

1658921045 295731634 1168540804004603 8006165093784783385 n

दरअसल, अपने भाई के निर्देशन में बन रही फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल
में नजर आएंगी। उनके अलावा मूवी में परेश रावल
, सुहेल नय्यर भी अहम रोल
में है। फिल्म के फर्स्ट पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा के लुक से पर्दा उठा दिया गया
है। इस फिल्म में एक्ट्रेस बहुत ही अलग अवतार में दिखने वाली हैं। हालांकि पोस्टर
में सोना का सिर्फ साइड फेस ही नजर आ रहा है।

बता दें कि सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया
है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है
, ‘ ‘निकिता रॉय एंड द
बुक ऑफ डार्कनेस
जल्द आएगी।सोनाक्षी ने आगे लिखा, ‘इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा डायरेक्शन डेब्यू कर रहे हैं और मैं दिग्गज एक्टर
परेश रावल सर और सुहेल नय्यर के साथ स्क्रीन साझा करूंगी।

1658921184 278453328 389997986069267 6205874663490753921 n

अपनी पसंदीदा अदाकारा सोनाक्षी की इस फिल्म पर फैंस उनको खूब बधाई दे रहे हैं।
सलमान खान की फिल्म दबंग से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी
सिन्हा की फैन फॉलोइंग भी किसी से कम नहीं है। दबंग में एक्ट्रेस को दर्शकों ने
काफी पसंद किया था। फिल्म में उनके डायलॉग तो हद से ज्यादा मशहूर हुए थे।

Actor Luv Sinha says a lot of factors are involved in the successful  journey of any actor

वहीं फिल्म निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेसको निकी भगनानी, विकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे
हैं। यह फिल्म एनवीबी के बैनर तले बन रही है। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा आखिरी
बार पर्दे पर दंबग 3 में नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस मल्टी स्टारर भुज द
प्राइड में भी नजर आई थीं। लेकिन बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस पूरे तीन साल बाद वापसी
करने जा रही हैं। ऐसे में फैंस सोनाक्षी को बिग स्क्रीन पर देखने के लिए काफी
एक्साइटेड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।