सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को गालियां देने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा को गालियां देने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक और जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग खूब सक्रिय हैं,तो वहीं दूसरी और नकारात्मका का माहौल

एक और जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर लोग खूब सक्रिय हैं,तो वहीं दूसरी और नकारात्मका का माहौल भी बढ़ता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं कई स्टार्स ने तो अब अपना सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद भी कर दिया है। हालिया ताजा मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद का है जहां पर पुलिस ने 26 साल के शख्स को अपनी गिरफ्त में कर लिया है। इसके पीछे की वजह यह हुई कि इस शख्स ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
1598082412 5

7 अगस्त को कराई शिकायत

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने सात अगस्त को मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी,उन्होंने महिला सुरक्षा और साइबर बुलिंग और उत्पीड़न से संबंधित एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। अधिकारी का कहना है एक अज्ञात व्यक्ति ने इस वीडियो पर महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की और साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।
1598083139 6

औरंगाबाद में  हुआ गिरफ्तार 
अभिनेत्री के एफआईआर कराने के बाद औरंगाबाद से शश‍िकांत जाधव नाम के शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है। सोनाक्षी ने इसके बाद एक बयान भी जारी किया। उन्‍होंने लिखा, मैं साइबर क्राइम ब्रांच मुंबई की बहुत आभारी हूं कि उन्‍होंने इस मामले में तत्‍काल कार्रवाई की और इतना सपोर्ट किया। मैंने अपराधियों की रिपोर्ट करने के लिए यह कदम उठाया ताकि अन्य लोग भी ऐसा करने का साहस जुटा सकें। अब बस, हम ऑनलाइन अब्‍यूज को बर्दाश्‍त नहीं करेंगे। फिर चाहे वो हमारे साथ हों या किसी और के साथ।

साइबर पुलिस स्टेशन ने आईपीसी की धारा 294 और 354 (डी) के तहत और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। साइबर पुलिस ने आईपी एड्रेस के साथ-साथ सोशल मीडिया अकाउंट से औरंगाबाद के तुलजी नगर निवासी शशिकांत गुलाब जाधव को खोज निकाला, जिसने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जाधव को शुक्रवार को यहां एक अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, आगे की जांच जारी है।
 बंद किया ट्विटर अकाउंट 
बता दें सुशांत के निधन के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म और गुटबाजी पर कुछ नई बहस शुरू हो गई,जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा को लोगों के गुस्से का सामना भी करना पड़ा और लोगों  ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया, जिसके बाद सोनाक्षी ने अपने ट्विटर अकाउंट को डीएक्टिवेट कर दिया।
1598083192 7
वहीं ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर ट्रोल करने वालों को खूब सुनाई थी। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था,कैसे मैंने खुद को ट्विटर से दूर कर लिया और नकारात्मकता से दूर रही। कुछ लोग सेलिब्रेट कर रहे हैं जैसे उन्होंने कुछ जीत लिया हो। मैं आपके लिए खुश हूं। तुम्हें लग रहा है ना लगने दो। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। इसका सामना करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।