फिल्म इंडस्ट्री में 09 साल पूरे होने पर भावुक हुई सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की दिल की बात ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फिल्म इंडस्ट्री में 09 साल पूरे होने पर भावुक हुई सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की दिल की बात !

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का एक पोस्ट इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है जो उन्होंने

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का एक पोस्ट इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है जो उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर को लेकर किया है। सोनाक्षी का ये इमोशनल पोस्ट उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स सोनाक्षी की काफी तारीफ कर रहे है। 
1568450983 68765263 1655595767906263 4588130251627222876 n
सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म ‘दबंग’ से की थी। सोनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री में 09 साल पूरे कर लिये हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ‘‘कल की ही बात लगती है, उन्हें पता ही नहीं चला कि वक्त कैसे बीत गया। उन्हें अभी भी लगता है कि जैसे ये कल की ही बात हो। ’’ 
1568450990 69575367 2340383899557727 1041223974317387784 n
सोनाक्षी ने अपने सफर को बयां करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट साझा किया है। उन्होंने लिखा, नौ साल पहले, 10 सितंबर 2010 वह दिन था जिस दिन ‘दबंग’ रिलीज हुई थी, यानी कि यह वह दिन था जब मैंने एक एक्ट्रेस होने और आप सभी का मनोरंजन करने में सक्षम होने के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत की थी। ईमानदारी से, मुझे नहीं पता कि वक्त कैसे बीत गया क्योंकि अभी भी यह कल की ही बात लगती है। 
1568450996 1
सोशल  मीडिया पर जूनियर शॉटगन के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है और इन्होने ‘राउडी राठौर’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘दबंग 2’, ‘हॉलीडे :ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’, ‘लुटेरा’ और ‘अकीरा’ जैसी कई फिल्में की हैं। 
1568451003 70611385 788429031574637 9170241620122371168 n
सोनाक्षी सिन्हा पिछली बार परदे पर मिशन मंगल में दिकहि दी थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस जबरदस्त कमाई की है और फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ पार कर चुका है। फिल्म की टीम और सोनाक्षी इस कामयाबी को जमकर एन्जॉय कर रहे है। 

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘दबंग 3’ के निर्देशक प्रभु देवा हैं। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में हैं। यह फिल्म हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगू और तमिल में भी रिलीज होगी।
1568451009 68812107 596853910848378 1173541220165596486 n

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।