महंगी गाड़ियां, आलीशान घर समेत करोड़ो की मालकिन हैं सोनाक्षी सिन्हा,नेटवर्थ सुन हो जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महंगी गाड़ियां, आलीशान घर समेत करोड़ो की मालकिन हैं सोनाक्षी सिन्हा,नेटवर्थ सुन हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज और अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा एक बार

बॉलीवुड में अपने बिंदास अंदाज और अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गयी हैं। दरअसल एक्ट्रेस बॉलीवुड के चुनिंदा फिल्मों से ही अपनी एक अलग पहचान और अपने फैंस के दिलों में जगह बना चुकी हैं।दबंग सीरीज ,राउडी राठौड़ और बुलेट राजा जैसी बेहतरीन फिल्मों से अभिनेत्री ने लोगों के खूब दिल जीते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की सोनाक्षी कितने करोड़ की मालकिन हैं? अगर नहीं पता तो देखिए हमारी ये पूरी रिपोर्ट 
1661940976 297649763 165053019431233 6813121352808371975 n
दरअसल सोनाक्षी सिन्हा अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये फीस के तौर पर वसूलती हैं. इसके अलावा उनकी विज्ञापनों से बेहतरनीन आमदनी होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा की टोटल नेटवर्थ 74 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है। सोनाक्षी के फैन फोल्लोविंग भी काफी ज्यादा हैं। उनके फैंस सोनाक्षी की सिर्फ एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। 
1661940996 296189755 103474782427079 6508373590868035771 n
वही सोनाक्षी सिन्हा के पास मुम्बई में खुद का लग्जरी घर है। अपने इस घर को उन्होंने साल 2013 में खरीदा था।  सोनाक्षी ने अपने घर में अपनी जरूरत की हर चीज को शामिल किया है।और ये कहना गलत नहीं होगा की सोनाक्षी अपने इस घर में महारानियों वाली ज़िन्दगी जीती हैं। साथ ही बताया जाता है कि उनके इस घर की कीमत 11.3 करोड़ रुपये है।  इस घर के अलावा भी सोनाक्षी के पास मुम्बई और दूसरे शहरों में कई प्रॉपर्टीज हैं। 
1661941009 279929800 4970203239773049 6161833571704887753 n
इसके साथ ही क्या आपको पता हैं की सोनाक्षी को गाड़ियों का भी खूब शौख हैं,और यही कारन हैं एक्ट्रेस के पास हर ब्रांड की गाडी हैं। सोनाक्षी सिन्हा के पास बीएमडब्ल्यब, रेंज रोवर, मिनी कूपर और मर्सिडीज के साथ ऑडी जैसे कीमती ब्रांड की गाड़ियां भी मौजूद हैं।
1661941034 295731634 1168540804004603 8006165093784783385 n
अब इतना सब जानने के बाद तो आपको पता चल ही गया होगा की सोनाक्षी अपने रहन-सहन को लेकर कितनी शौक़ीन हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।