डेब्यू के लिए 30 किलो मोटापा कम करना पड़ा था सोनाक्षी सिन्हा को, पहले थी कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डेब्यू के लिए 30 किलो मोटापा कम करना पड़ा था सोनाक्षी सिन्हा को, पहले थी कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर

आज सोनाक्षी सिन्हा अपना 32 वां जन्मदिन मना रही है और एक मोटी कहलायी जानी वाली लड़की से

आज सोनाक्षी सिन्हा अपना 32 वां जन्मदिन मना रही है और एक मोटी कहलायी जानी वाली लड़की से बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय करने वाली सोनाक्षी आज एक मिसाल के तौर पर देखी जाती है। बिहार के पटना में 02 जून 1987 को जन्मी सोनाक्षी सिन्हा को अभिनय की कला विरासत में मिली है। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा जाने माने अभिनेता है। सोनाक्षी ने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और मुंबई के ही नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।
1559458213 56645399 654345518340185 2344823220162440109 n
 उन्होंने 2005 की फिल्म ‘मेरा दिल लेकर देखो’ में कॉस्ट्यूम डिजाइन करके कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। फिल्मों में आने से पहले वह मॉडल थीं। वर्ष 2008 और 2009 में सोनाक्षी ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया था।
1559458224 2
 उनका कहना है कि उनके फिल्मी करियर में सलमान खान का हाथ है। सलमान की सलाह से ही सोनाक्षी ने स्विमिंग, योगा करके अपना 30 किलो वजन कम किया था। उनको पेंटिंग और स्केच बनाने का भी बहुत शौक है। 
1559458232 57370631 293145601601556 7724959250021191784 n
फिल्म ‘लुटेरा’ में भी वह पेंटिंग करती नजर आईं। उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है। सोनाक्षी को रैपर के तौर पर भी जाना जाता है। उन्होंने कई गानों में रैपिंग की है। सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनेत्री के तौर पर अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म दबंग से की। इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट सलमान खान थे। 
1559458239 58453769 1276421689193638 1086637455006716108 n
सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और फिल्म टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुयी। इसके बाद सोनाक्षी ने दबंग-2, सन ऑफ सरदार, राउडी राठौर, आर. राजकुमार और होली डे जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया है। 
1559458247 60182675 196111431352063 1496913518215787956 n
वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म लुटेरा को टिकट खिड़की पर अपेक्षित सफलता नहीं मिली लेकिन इस फिल्म में सोनाक्षी के अभिनय को दर्शकों तथा समीक्षकों ने बेहद पसंद किया है।
1559458256 61148430 111608406574855 5298283365749962472 n
इसके बाद उनकी तेवर, अकीरा, नूर, इत्तेफाक, वेलकम टू न्यूयार्क, हैप्पी फिर भाग जायेगी और कलंक जैसी फिल्में प्रदर्शित हुयी जिसमें उनके अभिनय के विविध रूप देखने को मिले। सोनाक्षी इन दिनों दबंग-3 और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।