सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने बनाया स्पेशल प्लॉन, इस तरह अपने रिश्ते को करेंगे ऑफिशियल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने बनाया स्पेशल प्लॉन, इस तरह अपने रिश्ते को करेंगे ऑफिशियल

खबरें है कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल एक म्यूजिक वीडियो के साथ अपने रिश्ते को

बॉलीवुड और अपने
चाहने वालों के बीच दबंग गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी
पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी उनकी शादी तो कभी सगाई को
लेकर खबरें आती रहती हैं। सोनाक्षी और नोटबुक फेम एक्टर जहीर इकबाल पिछले काफी
सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं मगर दोनों ने अभी तक अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल
नहीं किया है।

1658308963 290873557 139586955400234 6670390414822617345 n

बीतें दिनों
सोनाक्षी ने अपनी रिंग फिंगर में रिंग फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर
की थी उस वक्त सबको लगा था कि सोनाक्षी और जहीर अपने रिलेशनशिप को दुनिया के सामने
कंफर्म कर देंगें। मगर उस समय भी ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला।
हालांकि ये महज़ सोनाक्षी का प्रैंक था। हालांकि अब बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि यह कपस जल्द
ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने वाला है जिसके लिए उन्होंने एक खास प्लॉनिंग कर
रखी है।

1658308977 277292208 311675561032471 2374432716428408310 n

मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक
सोनाक्षी अगले महीने
ज़हीर के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करने वाली हैं। दोनों ने हाल ही में एक
वीडियो सॉन्ग की शूटिंग खत्म की है। खबरों की मानें तो दोनों इसी म्यूज़िक वीडियो
के साथ अपना रिलेशनशिप कंफर्म करने वाले हैं। इस गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी है
और ये जल्दी ही रिलीज़ भी हो सकता है।

1658308996 285948173 5171339372986512 3718368926755722874 n

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। इन लव
बर्ड्स को कई बार एक साथ पार्टी करते या वेकेशन पर जाते देखा जाता है। दोनों अक्सर
एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते स्पॉट किए जाते है। वहीं दोनों सोशल मीडिया पर
एक दूसरे साथ कई फोटोज शेयर करते रहते है।

1658309018 195026822 1190326281409373 2885318779931956513 n

इतना ही नहीं सोनाक्षी की बर्थडे पर जहीर ने उनके लिए अपने प्यार का इजहार
करते हुए एक खास पोस्ट भी शेयर की थी जिसमें दोनों की स्पेशल बॉन्डिंग साफ नजर आ
रही थी। जल्द ही दोनों एक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले है और जानकारी के
मुताबिक इस गाने का नाम ब्लॉकबस्टर जोड़ी होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।