बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस भी घबरा जाएंगे। हाल ही में मुंबई के चेंबूर में सोनू निगम का कॉन्सर्ट चल रहा था इस दौरान उनपर हमला हो गया। ये मामला इतना गंभीर हो गया कि बात पुलिस स्टेशन तक पहुंच गई। लेकिन सबसे ज़रूरी बात तो ये है कि सोनू निगम और उनकी टीम पर हमला करने वाला शख्स कोई अनजान नहीं है बल्कि एक मशहूर पोलिटिकल पार्टी से तालुख रखता है।
तो चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला! दरअसल, सोमवार देर शाम एक म्यूजिक इवेंट के दौरान सोनू निगम और उनके भाई पर भी अटैक किया गया। इस दौरान उनके बॉगीगार्ड ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। इस अटैक में सिंगर के भाई को काफी चोट आई है। वहीं, सोनू निगम खतरे से बाहर हैं। ऐसे में सबसे ज़रूरी ये जानना है कि आखिर उनपर अटैक करने वाला शख्स कौन था और उसका मकसद क्या था?
आपको बता दें, ये हमलावर शिवसेना के विधायक ‘प्रकाश फतरपेकर’ का बेटा स्वप्निल था। उसी ने सोनू निगम और उनकी टीम पर हमला किया। सोनू निगम को कुछ लोगों ने सीढ़ियों से उतरते हुए धक्का दिया। सिंगर के साथ हुए इस ब्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल वायरल हो रहा है।
Singer Sonu Nigam who raised his voice about Azan Loudspeakers attacked by Janab Uddhav Thackeray MLA Prakash Phaterpekar and his goons in music event at Chembur. Sonu has been taken to the hospital nearby. pic.twitter.com/32eIPQtdyM
— Sameet Thakkar (@thakkar_sameet) February 20, 2023
आपको बता दें, सोनू निगम उनके भाई और उनके बॉडीगार्ड को काफी छोटे आई हैं। ये पूरा मामला सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ। दरअसल, स्वप्निल ने सिंगर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। मना करने के बाद भी वो अपनी जिद पर अड़ा रहा। जब उसे सेल्फी देने से मना कर दिया गया तो स्वप्निल ने अपने साथियों के साथ सोनू निगम और उनकी टीम पर हमला कर दिया। जिसके बाद विधायक के बेटे के खिलाफ सोनू निगम ने चेंबूर थाने में FIR दर्ज करवाई है।
अब सोनू निगम का बयान दर्ज करने के बाद विधायक के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोनू निगम की शिकायत के बाद स्वप्निल के खिलाफ IPC की धारा 341, 337, 323 के तहत केस दर्ज किया गया है।