ये हैं बॉलीवुड के 7 सबसे खूंखार खलनायकों के बेटे,आज कर रहे हैं पिता से अलग कुछ ऐसा काम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ये हैं बॉलीवुड के 7 सबसे खूंखार खलनायकों के बेटे,आज कर रहे हैं पिता से अलग कुछ ऐसा काम

विलन का किरदार फिल्मों में बहुत जरूरी होता है। ये तो आप सब को पता ही होगा। फिल्मों

विलन का किरदार फिल्मों में बहुत जरूरी होता है। ये तो आप सब को पता ही होगा। फिल्मों में उनका किरदार नकारात्मक होता है। इसीलिए हम उनको बुरा इंसान समझते है। हालांकि फिल्म के अंत में वह मर जाते है। लेकिन हम उनको असली जिंदगी में भी बुरा चरित्र वाला मानते है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है। असल में उनका व्यवहार हमारे जैसा सामान्य होता है। आज के इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने वाले विलन के बेटों के बारे में बताने जा रहे है।

hgh bollywood logo

1.अमरीश पुरी-राजीव पुरी

बॉलीवुड में अमरीश पुरी बेहतरीन विलेन थे। तथा अब बॉलीवुड में शायद ही कोई विलेन अमरीश पुरी की जगह ले पाए। आपको बता दें कि एमरीश पुरी के बेटे राजीव पुरी हैं तथा राजीव एक मरीन नेविगेटर के पद पर कार्य करते हैं।

popular villains of bollywood and their lesser known sons 3

2.शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर

शक्ति कपूर खलनायक और कॉमेडी रोल्स में काफी पसंद किये जाते थे। वह दोनों रोल को बखूबी निभाना जानते हैं।शक्ति कपूर का नाम भी खतरनाक खलनायकों की लिस्ट में शुमार है। उनके बेटे सिद्धांत का भी बॉलीवुड में करियर बनाने का सपना है। उन्होंने अपना डेब्यू हाल ही में आई फिल्म ‘हसीना: द क्वीन ऑफ़ मुंबई’ से किया था।

popular villains of bollywood and their lesser known sons 13

3.सुरेश ओबेरॉय – विवेक ओबेरॉय

सुरेश ओबेरॉय ने सबसे अच्छे खलनायक का किरदार निभाया है। इन्होंने बॉलीवुड के पर्दे पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रोल निभाए है। उनके बेटे विवेक ने बॉलीवुड की फिल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती के साथ लोगों का खूब मनोरंजन किया है।Image4 11

4.डैनी डेन्जोंगपा – रिंग्जिंग डेन्जोंगपा

डैनी डेन्जोंगपा एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता हैं। उन्होंने फ़िल्मी उद्योग को अपने जबरदस्त अभिनय से बड़ा बना दिया है। वह चार दशकों से बॉलीवुड पर राज किया है। उनका पूरा नाम Tshering Phintso Denzongpa है। जिसे उन्होंने जया बच्चन के सुझाव पर डैनी में बदल दिया था। उनके बेटे का नाम रिंग्जिंग है। वह अपने पिता की तरह प्रमुख भूमिकाएं करना चाहते हैं। और वर्तमान में वह एक्टिंग का कोर्स कर रहे है।

popular villains of bollywood and their lesser known sons 10

 

5.कबीर बेदी – एडम बेदी

कबीर बॉलीवुड के सभी खलनायकों में सबसे ज्यादा हैंडसम है। वह बॉलीवुड की फिल्म ख़ून भरी मांग से बहुत मशहूर हुए है। इस फिल्म में शत्रुगन सिन्हा और रेखा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके बेटे का नाम एडम बेदी है। एडम एक इंटरनेशनल मॉडल है। उन्होंने बॉलीवुड की शुरुआत हैलो कौन है से की थी।

popular villains of bollywood and their lesser known sons 1

6.एम बी शेट्टी-रोहित शेट्टी

बॉलीवुड में सबसे जाने माने विलेन्स के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले एम् बी शेट्टी को आज कौन नहीं जानता तो वही उनके बेटे रोहित शेट्टी भी आज बॉलीवुड  का एक जाना माना चेहरा बन चुके है और बॉलीवुड को  इन्होने इतनी सुपरहिट फिल्में दी हैं जब भी गजब डायरैक्टर का नाम ले तो सबकी जुबान पर रोहित का नाम ही आता है।

PSX 20181021 045334

7.गुलशन ग्रोवर – संजय ग्रोवर

गुलशन ग्रोवर ने 400 से अधिक फिल्मों में काम किया है। उन्हें बॉलीवुड का बुरा आदमी और कई खलनायकों में से एक के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कई नेशनल अवार्ड्स भी जीते है। उनके बेटे का नाम संजय ग्रोवर है। संजय एक डाइरेक्टर है। वह मेट्रो गोल्डविन मेयर इंटरनेशनल स्टूडियो में काम करते है।

popular villains of bollywood and their lesser known sons 12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।