पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी हाल ही में अपने एक पोस्ट के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। मंदिरा वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी फिटनेस और खूबसूरती सोशल मीडिया पर लोगों को खूब अट्रैक्ट करती है। आए दिन एक्ट्रेस की हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो जाती हैं लेकिन अब उनका एक पोस्ट चर्चा में आ गया है।

आपको बता दें, हाल ही में मंदिरा बेदी अपने दोनों बच्चों के साथ वेकेशन मनाने के लिए विदेश गई हुई थीं। वहीं, जब वो छुट्टियां मनाकर वापिस इंडिया लौंटी तो एयरपोर्ट पर उनका ऐसा स्वागत हुआ जिसे देखकर उनका सिर चकरा गया। दरअसल, एक्ट्रेस का मुंबई एयरपोर्ट पर एक्पीरियंस इस बार बहुत ही खराब रहा। जिसके बाद उन्होंने बिना देरी करे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी।

मंदिरा बेदी ने अपने इस एक्सपीरियंस को किसी डरावने सपने जैसा बताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो मुंबई के टर्मिनल 2 पर उतरीं तो उन्हें वहां काफी अव्यवस्थित चीजें देखने को मिली और कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस मंदिरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना ये अनुभव शेयर करते हुए बताया कि आखिर उनके साथ मुंबई एयरपोर्ट पर क्या हुआ।

मंदिरा ने लिखा, ‘2 हफ्ते, 3 देश और 6 एयरपोर्ट के बाद मैं और मेरे बच्चे मुंबई के टर्मिनल 2 पर उतरे तो ये एक भयानक दृश्य था। स्क्रीन पर एक भी आने वाली फ्लाइट की जानकारी नहीं दिख रही थी। कन्वेयर बेल्ट पर भी कोई जानकारी नहीं थी। यात्रियों को पता नहीं था कि कहां जाना है। एक घंटे से ज़्यादा समय तक इधर-उधर पूछने के बाद मैंने एक अकेला सूटकेस किसी सुनसान बेल्ट पर देखा और मेरा दूसरा सूटकेस दूसरे बेल्ट के पास उतार दिया गया था, बस वहीं लावारिस पड़ा हुआ था। घर में कैसा स्वागत हुआ है।”
अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें, मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। वहीं, मंदिरा ने अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस दौरान मंदिरा को बच्चों के साथ मस्ती करते देख फैंस को काफी अच्छा लगा। वैसे भी पति राज कौशल के निधन के बाद से मंदिरा बेदी अपने बच्चों को अकेले संभाल रही हैं। वो तारा और वीर के साथ मस्ती करते हुए अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।


















