इतने बदल गए है शोले फिल्म के कालिया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इतने बदल गए है शोले फिल्म के कालिया

NULL

ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले को कई मुख्य कारणों से याद किया जाता है पर इनमे से कुछ एक चीज़ें और डायलॉग है जो आजकल के बच्चों को भी रटे हुए है। जैसे सरदार हमने ‘आपका नमक खाया है’ , ये उस डायलॉग में से एक है जिसको बोलने वाले इस फिल्म के किरदार पूरी जिंदगी इन नामों से ही याद किये गए है।

4 83इस फिल्म में कालिया का किरदार निभाने वाले कलाकार थे विजु खोटे। वैसे तो इस फिल्म का हर किरदार मशहूर था और किसी को भी काम आंकना बेमानी होगी। आज हम आपको बताने जा रहे है वीजू खोटे के बारे में जिन्हे अब देखकर बताना भी मुश्किल है की ये वही कलाकार है जो फिल्म शोले में जानदार अभिनय कर लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बना गए।

2 133अभिनेता वीजू खोटे ने भले ही मुख्य अभिनेता के तौर पर काम न किया हो पर उन्होंने जितनी भी फ़िल्में की है उनमें उनके ख़ास अंदाज़ को लोगों ने खूब पसंद किया। शोले के आलावा उनका डायलॉग ” सर गलती से मिस्टेक हो गयी ‘ भी आज तक लोगों का तकियाकलाम बना हुआ है।

3 97ये डायलॉग फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ का है , जिसमें भी वीजू खोटे के ‘रॉबर्ट’ के किरदार को काफी पसंद किया गया था। वीजू खोटे अब 75 साल के हो चुके हैं। फिल्मी पर्दे से उन्होंने लगभग दूरी बना ली है। आखिरी बार उन्हें गोलमाल-3 में देखा गया था।

6 43उससे पहले वो अजब प्रेम की गजब कहानी फिल्म में भी दिखाई दे चुके हैं। स्वास्थ्य समस्याओं से अब लगातार शूटिंग में उन्हें परेशानी होती है। वीजू ने हिंदी फिल्मों के अलावा मराठा फिल्मों में भी काफी काम किया है।

1 241उनके नाम हिंदी और मराठी फिल्में मिलाकर, करीब 300 फिल्में हैं। खैर उम्र का तकाजा ही है की इन जैसे कलाकारों को अब फ़िल्मी दुनिया से दूरी बनानी पड़ी है वरना बॉलीवुड इनके खून में बसता है और अभिनय इन जैसे कलाकारों की आत्मा। हम उम्मीद करते है वीजू अभी लम्बी और खुशनुमा जिंदगी जिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।